>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
झोटवाड़ा एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट पर नया अपडेट, कांग्रेस पर बरसीं दीया कुमारी Tuesday 02 January 2024 11:19 AM UTC+00 झोटवाड़ा एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट झोटवाड़ा को अंबाबाड़ी और सीकर रोड को एलिवेटेड रोड से जोड़ने की योजना है। झोटवाड़ा एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी का कहा, इसका उद्घाटन कांग्रेस के कार्यकाल में जल्दबाजी में किया गया था जबकि इसका काम पूरा नहीं हुआ है। डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा जल्द ही इसका काम पूरा हो जाएगा। अधिकारी इसे पूरा करने के लिए फिलहाल 2 महीने का समय मांग रहे हैं, लेकिन मैंने उन्हें 3 महीने का समय दिया है ताकि कोई लापरवाही न हो और सुरक्षा और गुणवत्ता बनी रहे। 5 अक्टूबर 2023 को राव शेखाजी एलिवेटेड रोड का लोकार्पण कर वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया गया था। निवारू टी-जंक्शन से अंबाबाड़ी तक के इस एलिवेटेड रोड का पूर्व यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने वर्चुअल लोकार्पण किया था। हालांकि अभी 2.4 किमी लंबे इस एलिवेटेड में से केवल डेढ़ किमी में ही यातायात शुरू किया गया है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
