>>: Jaipur International Film Festival : जिफ में राजस्थान की 9 फिल्में चुनीं गई, नाम जानेंगे तो होंगे खुश

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

जयपुर इंटरेनशनल फिल्म फेस्टिवल (जिफ) का 16वां संस्करण जयपुर में फरवरी माह में होगा। जयपुर इंटरेनशनल फिल्म फेस्टिवल में 9 फरवरी से 13 फरवरी 2024 तक मनलुभाने वाली कई फिल्में प्रदर्शित की जाएगी। जिफ के आयोजकों ने नामांकित फिल्मों की तीसरी सूची सोमवार को जारी की है। जिसमें 15 देशों की 257 फिल्मों में से 5 देशों की 36 फिल्मों का चयन हुआ। फिल्म फेस्टिवल की नवम्बर में जारी पहली सूची में 29 देशों की 157 फिल्में और 15 दिसम्बर को चयनित फिल्मों की दूसरी सूची में 14 देशों की 62 फिल्मों का चयन हुआ था। फेस्टिवल में अब तक 62 देशों से प्राप्त 2271 फिल्मों में से 37 देशों की 255 फिल्मों का चयन हो चुका है।

फरवरी में देखने को मिलेंगी खास फिल्में

जिफ के फाउंडर डायरेक्टर हनु रोज ने बताया कि फिल्म लवर्स के लिए देश-दुनिया की बेहद खास फिल्में फरवरी में देखने को मिलेगी। फेस्टिवल में ऑडियंस को शार्ट फिक्शन फिल्में, एनीमेशन फिल्में, सॉन्गस, वेब सीरीज और मोबाइल फिल्में देखने को मिलेगी। इसमें कई फिल्में वर्तमान विश्व के ताजे घटनाक्रमों जैसे युद्द, शांति, पर्यावरण, राजनीति, बच्चे आदि विषयों पर आधारित है।

यह भी पढ़ें - हिट एंड रन कानून क्या है जानें, आखिर क्यों राजस्थान सहित पूरे देश के ड्राइवरों के हैं होश फाख्ता

राजस्थान से 9 फिल्मों का चयन

राजस्थान से 9 फिल्मों का चयन हुआ है। राजस्थान से धर्मेन्द्र मूलवानी की जीवन की खोज, तपतेश कुमार मेवाल का सॉन्ग तेरा रूप, असद पिक्चर्स और टीम की मंदिर, मस्जिद और भारत का विकास, हंसराज आर्य की चाह (इच्छा), शहंशाह सूरी खान की ईरीइ ए टेरर ऑफ़ जोम्बी वायरस, राकेश गोगना पुष्कर फेयर, गौरव पंजवानी की क्रॉस रोड, जॉर्ज ग्रोवर की बिना फाटक के रेलवे लाइन 2, डॉ. मालती गुप्ता का सॉन्ग वाटर और फायर का चयन हुआ है।

तीसरी सूची में इनका हुआ चयन

जिफ प्रवक्ता राजेन्द्र बोड़ा ने बताया कि तीसरी सूची में प्रतियोगिता के लिए 6 श्रेणियों में चयनित फिल्मों में 10 फीचर फिक्शन फिल्म, 7 डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म, 10 शॉर्ट फिक्शन फिल्म, 5 शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म, 1 वेब सीरीज और 3 सॉन्गस शामिल हैं।

21 जनवरी को जारी होगी चौथी सूची

21 जनवरी 2024 को नामांकित फिल्मों की चौथी सूची और फेस्टिवल प्रोग्राम जारी कर दिया जाएगा। फेस्टीवल में फिल्म स्क्रीनिंग के साथ साथ, इंटरनेशनल को-प्रोडक्शन मीट, वर्कशॉप, सेमिनार और सेलिब्रेटी मीट्स का आयोजन भी होगा।

यह भी पढ़ें - ख्वाजा गरीब नवाज साहब के उर्स पर बड़ी खबर, कब होगा शुरू, जानिए

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.