>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
दिल है हिंदुस्तानी : विदेशी सरजमीं पर भारतीय संस्कृति के प्रहरी... Tuesday 09 January 2024 11:07 AM UTC+00 राधेश्याम शर्मा, आज प्रवासी भारतीय दिवस है। इस दिन हम आपको राजस्थान मूल के मेड़ता शहर और आसपास के प्रवासियों के बारे में बताएंगे, जो यूनाइटेड किंगडम (लंदन) में रहते हुए भी भारतीय एवं राजस्थानी संस्कृति के प्रहरी बने हुए हैं। वहां वकायदा, राजस्थानी एसोसिएशन बना हुआ हैं, जो हर साल कई तरह के आयोजन करवाता है। वहीं ऐसे दर्जनों राजस्थानी, विशेष समाजों के संगठन है, जो लंदन में स्टेबल हो रहे हैं भारतीय की मदद को लेकर कार्य कर रहे हैं। ना केवल इतना ही भारत में भी जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा, बुजुर्गों के लिए वृद्धाश्रम जैसी पहल भी इनकी ओर से की जा रही है। यह भी होते हैं आयोजन इसके अलावा राजस्थान चेरिटेबल ट्रस्ट, राजस्थानी फांउडेशन, महाराणा प्रताप फाउंडेशन, माहेश्वरी महासभा को यूनाइटेड किंगडम सहित कई तरह के संगठनों की ओर से लंदन में रहते हुए घुमर, दशहरा, दिवाली, अन्नकुट, होली स्नेह मिलन, सावन की गोठ, जन्माष्मटी पर्व भी बड़े धूमधाम से मनाएं जाते हैं। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
