>>: पांच वर्षों से नहीं पहुंच रहा था पानी, मंत्री के आदेश पर दौड़ा विभाग

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

पांच वर्षों से अधिक समय से जिस गांव के पीएसपी प्वाइंटों में पानी की एक बूंद नहीं टपक रही थी, उनमें शुक्रवार को पानी पहुंचने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। यह सब तब जाकर संभव हुआ है जब जिले के मालपुरा से विधायक बने कन्हैयालाल चौधरी पीएचईडी मंत्री बने है। चौधरी के जलदाय विभाग के मंत्री बनने के बाद जलदाय विभाग एक्शन में आया है।


पीएचईडी मंत्री के गत दिनों जिले के दौरे के दौरान तथा मालपुरा, टोडारायङ्क्षसह में हुई जनसुनवाई के दौरान श्रीगोपालपुरा के ग्रामीणों सहित कई लोगों ने पेयजल समस्याओं को लेकर शिकायत की थी। इस पर मंत्री ने बीसलपुर पेयजल लाइन में हो रखे अवैध कनेक्शनों को काटने तथा जिले के सभी गांवों में व्याप्त पानी की समस्या को दूर करने के लिए अधीक्षण अभियंता को निर्देशित किया था। इसके बाद से ही लगातार जिलेभर में अवैध कनेक्शनों को काटने की कार्रवाई लगातार की जा रही हैं।

अवैध कनेक्शन पर र्कारवाई रहेगी जारी

जेईएन सीताराम गोदारा ने बताया कि बीजवाड़ में 39 तथा मालूनी में 11 कनेक्शन काटने की कार्रवाई की। जिससे बीजवाड़, मालूनी व श्रीगोपालपुरा के पीएसपी प्वाइंटों में पानी पहुंचा है तथा ग्रामीणों को पानी की समस्या से राहत मिली है। ग्रामीणों ने पानी पहुंचने पर विभाग का आभार जताया है। वहीं अवैध कनेक्शन पर कार्रवाई की जाएगी।

बड़े स्तर पर चलाया अभियान तो मिली राहत

कनिष्ठ अभियंता सीताराम गोदारा ने बताया कि बीजवाड़ में 1 लाख 20 हजार लीटर क्षमता की पानी की टंकी है। जिससे बीजवाड़, मालूनी, श्रीगोपालपुरा में पेयजल सप्लाई होती है। पेयजल लाइन में अवैध कनेक्शनों के चलते मालपुरा के श्रीगोपालपुरा में करीब 5 वर्षों से अधिक पेयजल प्वाइंटों में पानी नहीं पहुंच रहा था। इसको लेकर टोंक अधीक्षण अभियंता राजेश गोयल के नेतृत्व में 50 अवैध कनेक्शन काटे।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.