>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
दर्दनाकः ट्रैक पर फैला खून, बिखर गए बस्ते, जिसने भी देखा-सुना, निकल आए आंसू Saturday 20 January 2024 04:33 AM UTC+00 स्कूल की छुट्टी होने के बाद छात्र-छात्राएं हमेशा की तरह हंसी-खुशी घर जाने के लिए निकले थे। लोगों का कहना है कि बनाड़ केंट रेलवे स्टेशन के पास गली में घुसते ही टाइल्स विक्रेता ओमप्रकाश राठी ने अपना पालतू जर्मन शेफर्ड छोड़ दिया। जो भौंकने के साथ ही विद्यार्थियों की तरफ दौड़ा था। मासूम इतने घबरा गए कि वे सीधे रेलवे लाइन होकर घर की तरफ भागे। वे इतना घबरा गए कि उन्हें ट्रैक पर आ रही मालगाड़ी का आभास तक नहीं हो पाया। ट्रैक पर पहुंचते ही मालगाड़ी ने युवराजसिंह व रिश्ते में बहन अनन्या को कुचल दिया। लोको पायलट ने ब्रेक लगाकर रोकने का प्रयास किया, लेकिन दोनों भाई-बहन ट्रेन में फंस गए। ट्रेन उन्हें काफी दूर तक घसीटते ले गई। ट्रैक पर खून ही खून फैल गया। दोनों मासूमों का शरीर क्षत विक्षत हो गया। बैग में रखी कॉपी व किताबों के पेपर हवा में उडक़र इधर-उधर बिखर गए। बड़े बेटे युवराज सिंह की मौत से देर उसकी मां की तबीयत खराब हो गई। आवाजाही के लिए छोटी सी जगह बची दोनों की मां ने दर्ज करवाई एफआइआर यह भी पढ़ें- बेटे की मौत का सुनते ही मां की तबीयत बिगड़ी गुस्साए लोगों ने टाइलों में तोड़-फोड़ की यह भी पढ़ें- बच्चे दिखे तो पालतू कुत्ता दौड़ाया, बचने को भागे भाई-बहन ट्रेन से कटे, मौत |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
