>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
राजस्थान का यह जिला बन सकता है भारत का पहला वेटलैंड सिटी, केंद्र ने रामसर को भेजा प्रस्ताव Friday 05 January 2024 05:44 AM UTC+00 India First Wetland City: झीलों का शहर उदयपुर भारत का पहला वेटलैंड सिटी बन सकता है। इस दिशा में उदयपुर एक कदम और आगे बढ़ गया है। केन्द्र सरकार ने राज्य सरकार की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर तीन शहरों के साथ नॉमिनेशन रामसर को भिजवाए हैं। अगर यह मंजूर होते हैं तो उदयपुर की जगप्रसिद्ध झीलें संरक्षित होगी और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगेगी। झीलों के किनारे निर्माण पर रोक लगेगी। इसके अलावा इस शहर की पर्यटन के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वेटलैंड सिटी के रूप में अलग से पहचान बनेगी। वेटलैंड सिटी के नॉमिनेशन के बारे में केन्द्रीय मंत्री भूपेेन्द्र यादव ने ट्वीट कर जानकारी दी है। यह भी पढ़ें : राजस्थान की 500 मेवाड़ी पाग जाएगी अयोध्या, पगड़ियों पर लिखा जय श्री राम यूं है उदयपुर की खासियत यह होगा फायदा यह भी पढ़ें : Ira-Nupur Wedding: बेटी इरा की डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए आज लेकसिटी पहुंचेंगे आमिर खान इनका कहना... उदयपुर के झील-तालाब वेटलैंड की श्रेणी में आते हैं। इसका प्रस्ताव भेजा गया था। रामसर साइट में दर्ज होने पर इंटरनेशनल रिकग्नेशन मिल जाता है। ऐसे में फंडिंग बढ़ जाती है, वहीं झीलों को लेकर मोनिटरिंग भी बढ़ जाती है।-आरके सिंह, सीसीएफ, उदयपुर |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
