>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Ira-Nupur Wedding: बेटी इरा की डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए आज लेकसिटी पहुंचेंगे आमिर खान Friday 05 January 2024 04:59 AM UTC+00 Ira-Nupur Destination Wedding: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी इरा खान की डेस्टिनेशन वेडिंग उदयपुर में होने जा रही है। शादी की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं, बेटी इरा की शादी में किसी भी प्रकार की कमी न रहे इसकी तैयारियों में खुद आमिर खान लगे हुए हैं। इसके लिए वे शुक्रवार को उदयपुर पहुंचेंगे। गौरतलब है कि उदयपुर के होटल ताज अरावली में तीन दिन तक इरा खान की शादी के फंक्शन होंगे। जानकारी के अनुसार वेडिंग डेस्टिनेशन से ले कर दूल्हा-दुल्हन की एंट्री, खाने का मेन्यू सभी चीजों को आमिर खान ने ही डिसाइड किया है। तीन दिन चलने वाले फंक्शंस में कई मेहमान आएंगे जिनमें बॉलीवुड के कई सितारे भी शामिल होंगे। आमिर खान होटल के प्रेसिडेंशियल सुइट में रूकेंगे। वहीं, आमिर खान के दामाद नुपूर शिखरे बॉलीवुड के फिटनेस ट्रेनर हैं। इरा खान और नुपूर शिखरे ने 3 जनवरी शादी रजिस्टर्ड कराई। लेकसिटी में शादी के बाद मुंबई में भी रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। यह भी पढ़ें : राजस्थान की इन 5 अनोखी शादियों की देश—दुनिया में हुई चर्चा मुंबई में की कोर्ट मैरिज |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
