सुविचार
एक "अच्छे दिन" और एक "बुरे दिन" में बस एक ही "अंतर" है, और वो अंतर है इंसान का "नजरिया''.. नज़रिया अगर अच्छा होगा तो दिन भी अच्छा गुजरने के आसार रहेंगे
आज क्या खास
- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दिल्ली दौरे का आज दूसरा दिन, राजस्थान के सांसदों से चाय-पर-चर्चा के अलावा कई राष्ट्रीय स्तर के नेताओं से करेंगे मुलाक़ात, दोपहर में जयपुर लौटने का कार्यक्रम
- राजस्थान में सरकार की 100 दिवसीय कार्य योजना के तहत 339 खानों की ऑनलाइन नीलामी आज से शुरू होगी
- पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के स्वास्थ्य में सुधार, आज मिल सकती है एसएमएस अस्पताल से छुट्टी
- विश्व आयुर्वेद परिषद् की ओर से अजमेर में 'राष्ट्रीय पंचकर्म कार्यशाला' आज, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और आयुष मंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा करेंगे उद्घाटन, देशभर से करीब 150 पंचकर्म विशेषज्ञ और आयुर्वेद चिकित्सक होंगे शामिल
- जयपुर स्थित शासन सचिवालय में नार्को कॉर्डिनेशन सेंटर तंत्र (NCORD) की राज्य स्तरीय बैठक आज, राजस्थान में नशे के कारोबार पर रोक लगाने पर होगा मंथन
- दौसा के लालसोट नगर पालिका चेयरमैन का उप चुनाव आज, सुबह 10 से 2 बजे तक मतदान, भाजपा की पिंकी, कांग्रेस की कृष्णा और निर्दलीय नूपुर के बीच त्रिकोणीय मुकाबला
- बिहार के एनडीए की सरकार बनने के बाद सीएम नीतीश कुमार का नई दिल्ली दौरा आज, पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात संभावित, राज्य विधानसभा में 12 फरवरी को है नीतीश सरकार का फ्लोर टेस्ट
- दिल्ली सरकार के कथित आबकारी नीति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के बार-बार नोटिस के बाद भी सीएम अरविंद केजरीवाल के पेश नहीं होने पर दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई आज, इधर इसी मामले में AAP नेता संजय सिंह की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला
- भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों के यौन शोषण आरोप मामले पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई आज, बृजभूषण ने कोर्ट से लगाई है आरोप मुक्त करने की गुहार
- राजस्थान में फिर बादलों की आवाजाही शुरू, 12 जिलों में बारिश संभव, विक्षोभ के असर से बन रहा कम वायुदाब क्षेत्र, जयपुर में भी छाए मेघ, सर्दी से आंशिक राहत
ये भी पढ़ें : 'बिना शीशे' की सवारी बस देखकर रुके डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा, देखें फिर क्या हुआ?
खबरें आपके काम की
- राजस्थान की नई भाजपा सरकार कल पेश करेगी अपना पहला लेखानुदान, लखपति दीदी की तर्ज पर योजना लाएगी भजन सरकार
- राजस्थान में भारतीय वन सेवा आईएफएस के 44 अफसरों के तबादले, 7 को सौंपा अतिरिक्त कार्यभार
- अलवर, जयपुर व दौसा का 607.66 वर्ग किलोमीटर इलाका सरिस्का में शामिल, अब रणथम्भौर अभयारण्य से ज्यादा खुलकर सांस ले सकेंगे सरिस्का के टाइगर
- जस्टिस एमएम श्रीवास्तव को राज्यपाल कलराज मिश्र ने दिलाई राजस्थान उच्च न्यायालय के 42 वें मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ
- नेशनल डेटाबेस सर्वर में खराबी की वजह से पिछले चार दिन से ठप ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का काम ठप, जयपुर में झालाना, जगतपुरा और विद्याधर नगर में हजारों आवेदकों के लाइसेंस अटके
- अलवर में हनी ट्रैप में फांसा थानेदार और कांस्टेबल को, ब्लैकमेल कर एक करोड़ रुपए हड़पे, तीन महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार, चारों भाई बहन
- भाजपा सरकार की ओर से नौकरी से हटाए गए राजीव गांधी युवा मित्रों का प्रदर्शन तेज, सरकार नही कर रही कोई सुनवाई
- जयपुर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश क्रम संख्य़ा एक ने 38 लाख 87 हजार रुपए की वसूली के लिए राजस्थान पर्यटन निगम लिमिटेड का बैंक खाता कुर्क करने का आदेश दिया
- मथुरा जंक्शन पर रखरखाव का काम के चलते जयपुर-मथुरा समेत चार ट्रेनें 11 फरवरी तक रहेंगी रद्द
- चंडीगढ़ मेयर चुनाव का पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह अफसर नहीं भाजपा की ओर से मनोनीत काउंसलर निकला, जिसे गैरकानूनी तरीके से बना दिया गया पीठासीन अधिकारी
- मध्यप्रदेश में अब विश्वविद्यालयों के कुलपति कहलाएंगे कुलगुरु, भाजपा सरकार ने बदला पदनाम
- वीडियोकॉन लोन केस में अवैध थी चंदा कोचर और उनके पति की गिरफ्तारी, बॉम्बे हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत को सही ठहराया
- अब बिना वीजा से ईरान घूमने जा सकेंगे भारतीय नागरिक, हर 6 माह बाद 15 दिन भ्रमण की सुविधा
- भारत ने अंडर- 19 विश्व कप वनडे क्रिकेट के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 2 विकेट से हराया, खिताब से बस अब एक कदम दूर, पाकिस्तान या ऑस्ट्रेलिया में से जीतने वाली टीम से होगा फाइनल मुकाबला
- राजस्थान में दो साल बाद बंद हो जाएंगे चार वर्षीय बीए-बीएड और बीएससी-बीएड कोर्स
- 8वीं बोर्ड की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी, 28 मार्च से 4 अप्रैल तक परीक्षाएं, समय दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे तक का रहेगा
- राजस्थान में तय फीस से ज्यादा रकम वसूलने वाले नर्सिंग संस्थानों पर राजस्थान नर्सिंग काउंसिल कड़ी कार्रवाई करेगी
- सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के प्रवेश पत्र पोर्टल पर जारी
- भारतीय सेना में एनसीसी स्पेशल एंट्री 56 कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 मार्च तक
- पंजाब नेशनल बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 1025 पदों के लिए 25 फरवरी तक मांगे गए ऑनलाइन आवेदन
- यूनियन बैंक में स्पेशलिस्ट के 606 पदों के लिए 23 फरवरी तक मांगे गए ऑनलाइन आवेदन
- एनआईए में इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर के 119 पदों के लिए 22 फरवरी तक मांगे गए ऑनलाइन आवेदन
- उत्तराखंड हाईकोर्ट में जूनियर असिस्टेंट के 139 पदों के लिए 22 फरवरी तक मांगे गए ऑनलाइन आवेदन
- पंजाब पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में जूनियर इंजीनियर आदि के 544 पदों के लिए 9 फरवरी तक मांगे गए ऑनलाइन आवेदन
- भारतीय वायुसेना में अग्निवीर भर्ती के लिए 11 फरवरी तक मांगे गए ऑनलाइन आवेदन