>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Chief Secretary's surprise visit: सीएस के हर सप्ताह सरकारी दफ्तरों में औचक निरीक्षण से सरकारी कर्मचारियों में मच रहा हडकम्प Wednesday 07 February 2024 05:57 AM UTC+00 Chief Secretary's surprise visit: जयपुर। राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांशु पंत पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। वे हर सप्ताह किसी ने किसी सरकारी दफ्तर का निरीक्षण कर रहे हैं। पिछले तीन सप्ताह से वे लगातार औचक निरीक्षण पर निकले हुए हैं। सबसे पहले उन्होंने जयपुर विकास प्राधिकरण का निरीक्षण किया था। इसके बाद जिला कलक्ट्रेट गए। वहीं आज वे औचक निरीक्षण करने नगर निगम ग्रेटर पहुंचे।
देखिए पिछले तीन दौरों की स्थिति
मुख्य सचिव पंत जयपुर कलक्ट्रेट का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान पंत ने कलक्टर प्रकाश राज पुरोहित के साथ कलक्ट्रेट परिसर का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान पंत को कलक्ट्रेट के हाल भी जेडीए जैसे नजर आए। मुख्य सचिव ने एडीएम सहित सभी अधिकारियों के चैंबर देखे, यहां अधिकारी तो समय पर पहुंच गए, लेकिन फाइलों के ढेर मिले। कुछ पत्रावलियों को मुख्य सचिव ने पढ़ा तो चौंक गए। कई फाइलें लंबे समय से पेंडिंग दिखी और अफसरों ने उन पर कोई निर्णय नहीं किया। इस पर मुख्य सचिव ने नाराजगी जताई। मुख्य सचिव पंत कलक्टर के साथ तहसील कार्यालय पहुंचे। सबसे ज्यादा फाइलों की पेंडेंसी एडीएम प्रथम दिनेश शर्मा के यहां मिली, जिसे देख सीएस नाराज हुए। कुछ पत्रावलियों को मुख्य सचिव ने पढ़ा तो चौंक गए। कई फाइलें लंबे समय से पेंडिंग दिखी और अफसरों ने उन पर कोई निर्णय नहीं किया। इस पर मुख्य सचिव ने नाराजगी जताई। .................... 7 फरवरी-बुधवार-नगर निगम ग्रेटर |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
