>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों से पैदा हो रहा असुरक्षा का भाव Saturday 17 February 2024 03:57 PM UTC+00 उदयपुर. वर्तमान में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है। घर से निकलने से लेकर घर पहुंचने तक महिलाओं के मन में असुरक्षा का भाव रहता है। यह भाव महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों के कारण पैदा हुए हैं। इन पर सख्ती से लगाम लगाने की आवश्यकता है। यह बात गुरुनानक कॉलेज के छात्राओं ने राजस्थान पत्रिका के स्पीक अप कार्यक्रम में कही। मुस्कान वैष्णव ने बताया कि हिला सुरक्षा का मुद्दा अत्यंत ही गंभीर है। वर्तमान में महिला अपराधों में एकाएक बढ़ोतरी हुई है जो चिंता का विषय है। महिलाओं को अपने साहस और संबल के माध्यम से ऐसी परिस्थितियों का सामना करने का हौसला पैदा करना होगा तभी अपराधी तत्वों से निपटा जा सकेगा। महिला शिक्षा भी महिला अपराधों के कारण बाधित हो रही है इस पर सरकार से लेकर समाज को गंभीरता से चिंतन करना चाहिए। आर्ची शाह ने बताया कि महिलाओं में सामाजिक तत्वों से निपटाने का साहस उत्पन्न करना होगा। परिवार से लेकर सार्वजनिक जीवन में महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को बल देकर व्यापक स्तर पर इसके निराकरण का प्रयास करना होगा। तभी महिला अपराधों में कमी हो सकेगी। समाज को भी जागरुक होकर इस दिशा में सोचना होगा। सुजेन फ्रांसिस ने बताया कि महिला के जीवन में असुरक्षा की भावना सदैव बनी रहती है। मीडिया तथा समाज के माध्यम से महिलाओं में सुरक्षा का भाव उत्पन्न करना होगा। कानून और व्यवस्था की दृष्टि से महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देनी होगी तभी महिला अपराधों में कमी हो सकेगी इसके अलावा विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर लड़कियों में आत्मविश्वास तथा सुरक्षा की शिक्षा देकर उन्हें मजबूत बनाना होगा तभी सामाजिक तत्वों से अपनी सुरक्षा कर सकेंगी। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
