>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
विशेष शिक्षा में नई शिक्षा नीति के तहत बदलेगा खाका, नए कॉलेजों को नहीं मिलेगा डिप्लोमा पाठ्यक्रम Tuesday 06 February 2024 07:15 AM UTC+00 नई शिक्षा नीति के तहत देश में अब विशेष शिक्षा का खाका बदलेगा। भारतीय पुनर्वास परिषद ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। भारतीय पुनर्वास की ओर से अब नई शिक्षा नीति के तहत देशभर में नए डिप्लोमा पाठ्यक्रमों को मान्यता नहीं दी जाएगी। हालांकि पहले से संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रम पहले की तरह संचालित रहेंगे। लेकिन इनकी मान्यता की अवधि समाप्त होने पर दुबारा परिषद की ओर से सम्बद्धता नहीं दी जाएगी। वहीं अब तक विशेष शिक्षा में भी बीएड पाठ्यक्रम की अवधि दो साल की है। नए सत्र से बीएड पाठ्यक्रम को भी चार साल का करने का प्रस्ताव तैयार हुआ है। परिषद ने भविष्य में नए कॉलेजों को चार साल के पाठ्यक्रम के हिसाब से ही मान्यता देने की बात कही है। पिछले दिनों हुई परिषद की बैठक में इन प्रस्तावों पर मुहर लगी है। इसमें बताया गया कि कई राज्य सरकारों ने नई शिक्षा नीति के तहत प्राथमिक शिक्षक के लिए भी योग्यता बीएड करने की तैयारी कर ली है। ऐसे में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के नए कॉलेज संचालित नहीं करने का फैसला लिया है। राजस्थान, उत्तरप्रदेश और हरियाणा में सबसे ज्यादा कॉलेज नवाचार भी: प्रदेश में दस हजार सामान्य शिक्षकों को भी प्रशिक्षण फायदा: नुकसान: एक्सपर्ट व्यू... |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
