>>: मौसम की मार से बढ़े बीमार, लंबी कतार, मरीज कर रहे इंतजार

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

भीलवाड़ा में मौसम में आए बदलाव के कारण रोगियों की संख्या बढ़ गई हैं। महात्मा गांधी अस्पताल (एमजीएच) में मरीजों की बढ़ी संख्या के कारण बुधवार को आउटडोर में लम्बी कतार नजर आई।


मरीजों को पर्ची काउंटर से लेकर चिकित्सक को दिखाने तक लम्बा इंतजार करना पड़ा। अस्पताल में बुधवार को चिकित्सकों के आने से एक घंटे पहले से लोग कतार में लग गए। लम्बे इंतजार के कारण चिकित्सक को दिखाने आए बच्चों व बुजुर्गों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल में मरीजों का खासा दबाव है। इनमें सर्दी, खांसी व जुकाम के मरीजों की संख्या अधिक है।

दबाव के अनुरूप नहीं है चिकित्सक
राजकीय महात्मा गांधी चिकित्सालय में आउटडोर प्रतिदिन ढाई से तीन हजार रहता है। मौसमी बीमारी बढ़ती है तो आउटडोर की संख्या और बढ़ जाती है। मरीजों के दबाव के अनुरूप चिकित्सकों की संख्या आउटडोर में नहीं रहती है।

दिन में गर्मी, सुबह-शाम सर्दी
एमजीएच में लगातार खांसी व जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसके पीछे मुख्य कारण मौसम में आए बदलाव है। दिन में तेज गर्मी व सुबह शाम सर्दी के कारण लोग मौसम की चपेट में ज्यादा आ रहे है। हालांकि इन्हे देखने के लिए अलग से डॉक्टरों की टीम लगा रखी है। दिन भर आने वाले रोगियों के चलते वे डॉक्टर भी खासे परेशान हैं।


दिनांक आउटडोर भर्ती
5 फरवरी 3300 245
6 फरवरी 3288 221
7 फरवरी 3009 242
8 फरवरी 3042 218
9 फरवरी 2786 257
10 फरवरी 2972 217
11 फरवरी 1547 197
12 फरवरी 3457 236
13 फरवरी 3366 216
14 फरवरी 3106 195

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.