>>: मकान के बाहर मिला अज्ञात युवक का शव, ​हाथ की कलाई पर लिखा है हरीश, शिनाख्त के प्रयास जारी

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

पाली शहर के मंडिया रोड स्थित कालूजी बगीची क्षेत्र में सोमवार सुबह एक मकान के बाहर एक युवक का शव पड़ा मिला। मृतक युवक की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है। मृतक के हाथ की कलाई पर हरीश लिखा हुआ है। पुलिस ने शव को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वहीं मृतक की शिनाख्त के प्रयास भी शुरू कर दिए।

पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे सूचना मिली कि कालूजी की बगीची के निकट लक्ष्मीचंद जैन के मकान के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। इस पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जमा लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने युवक की शिनाख्त नहीं की। मृतक के शव को कब्जे में लेकर बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

मकान के बाहर मिला अज्ञात युवक का शव, ​हाथ की कलाई पर लिखा है हरीश, शिनाख्त के प्रयास जारी

मृतक युवक की उम्र करीब 30 साल
पुलिस ने बताया कि मृतक के दाहिने हाथ पर हरीश कुमार नाम लिखा है। दूसरे हाथ की कलाई पर अंग्रेजी में जेएन लिखा हुआ है। चेहर पर बडी दाढी है और सिर पर लम्बे काले बाल है। मृतक ने आसमानी जिंस और चौकडीदार चैक्स लम्बी बाजू का शर्ट पहन रखा है और ऊपर से लाल रंग का जैकेट पहना हुआ है। हुलिए से हिन्दू जाति का लग रहा है। जिसकी उम्र करीब 30 साल है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.