>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
शाबाश पुलिसः सफाईकर्मी की बेटियों की शादी में अचानक भाई बनकर पहुंची पुलिस, जेवर.. कपडे़.. लाखों रुपयों का भात भरा, तालियों से हुआ स्वागत Wednesday 07 February 2024 05:49 AM UTC+00 Jaipur Police: सोड़ाला थाने के सफाई कर्मचारी पूनम चंद की बेटियों की शादी में पुलिस वाले भाई बहन पहुंचे। रूपयों और जेवरों के थाल लेकर जब वे मैरिज गार्डन में पहुंचे तो लोगों ने तालियों से उनका स्वागत किया। सूचना जब उच्च अधिकारियों तक पहुंची तो अफसरों ने भी अपने कार्मिकों की पीठ थपथपाई। जयपुर में इस शादी समारोह की सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। थाना स्टाफ से पता चला कि पूनम चंद्र के पिता भी इसी थाने में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दे चुके थे। पूनम चंद्र की आर्थिक हालात के बारे में जब स्टाफ ने एसएचओ से चर्चा की तो उन्होनें सभी को अपने अपने क्षमता के अनुसार योगदान करने के लिए कहा और कुछ ही देर में करीब तीन लाख रुपए जमा हो गए। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
