>>: Petrol and Diesel price : राजस्थान के 12 शहरों के लिए खुशखबर, इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, जानिए कीमत

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

Petrol and Diesel price : देश की पेट्रोलियम कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी है। इस बीच राजस्थान की बात करें तो आज प्रदेश के 12 शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। राज्य के बारां में पेट्रोल और डीजल सबसे ज्यादा सस्ता हुआ है। यहां पेट्रोल 1 रुपए 15 पैसे सस्ता होकर 108.34 और डीजल 1 रुपए 3 पैसे सस्ता होकर 93.59 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमशः 108.48 और 93.72 रुपए प्रति लीटर है। यहां कीमतों में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया।

प्रदेश के इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल
बुधवार को प्रदेश के बारां, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डुंगरपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, टोंक और उदयपुर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली गिरावट देखी गई।

जानिए पेट्रोल डीजल की कीमत
अजमेर- 108.28- 93.55 ₹/L
अलवर - 109.12- 94.28 ₹/L
बांसवाड़ा- 110.08- 95.17 ₹/L
बारां- 108.34- 93.59 ₹/L
बाड़मेर- 110.26- 95.34 ₹/L
भरतपुर- 108.35- 93.58 ₹/L
भीलवाड़ा- 108.66- 93.89 ₹/L
बीकानेर- 110.28- 95.35 ₹/L
बूंदी- 108.00- 93.28 ₹/L
चित्तौड़गढ़-108.43- 93.68 ₹/L
चूरू- 109.93- 95.03 ₹/L
दौसा - 109.12- 94.28 ₹/L
धौलपुर - 108.83- 94.02 ₹/L
डुंगरपुर- 109.64- 94.78 ₹/L
गंगानगर- 113.44- 98.20 ₹/L
हनुमानगढ़-112.54- 97.39 ₹/L
जयपुर - 108.48- 93.72 ₹/L
जैसलमेर- 110.83- 95.86 ₹/L
जालौर- 109.65- 94.78 ₹/L
झालावाड़- 109.70- 94.81 ₹/L
झुंझुनूं- 110.38- 95.44 ₹/L
जोधपुर - 108.18- 93.46 ₹/L
करौली- 109.29- 94.43 ₹/L
कोटा- 108.69- 93.90 ₹/L
नागौर- 109.40- 94.55 ₹/L
पाली- 109.32- 94.49 ₹/L
प्रतापगढ़- 109.01- 94.21 ₹/L
राजसमंद- 109.17- 94.35 ₹/L
सवाईमाधोपुर -110.08- 95.14 ₹/L
सीकर - 109.54- 94.68 ₹/L
सिरोही - 110.07- 95.16 ₹/L
टोंक - 109.02- 94.20 ₹/L
उदयपुर - 109.27- 94.44 ₹/L

(नोट- कीमतें प्रति लीटर में...)

यह भी पढ़ें- राजस्थान में भजन लाल सरकार के मंत्रियों को नहीं मिल रहे सरकारी बंगले, सामने आ रही ये बड़ी वजह

हर रोज सुबह तय होते हैं रेट
सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल की कीमत हर दिन घटती-बढ़ती रहती हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होता है। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

यह भी पढ़ें- भरतपुर-धौलपुर जाट आरक्षण आंदोलनः सरकार से वार्ता के बाद दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक जाम का फैसला स्थगित

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.