>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

भीलवाड़ा सांसद सुभाष बहेडि़या ने बुधवार को कहा कि पार्टी टिकट देगी तो चुनाव लडूंगा, नहीं तो पार्टी के लिए काम करूंगा। टिकट का निर्णय केंद्रीय कमेटी करेगी। न्होंने साफ किया कि टिकट नहीं मिलने पर बागी चुनाव लड़ने का सवाल ही नहीं उठता। दो बार पहले भी उनका टिकट काटकर अन्य को भीलवाड़ा से प्रत्याशी बनाया था। भाजपा कार्यालय में मीडिया से चर्चा में सांसद ने दावा किया कि भीलवाड़ा से भाजपा ही फिर जीतेगी। चुटकी ली, टिकट मिला तो पिछली बार (6.12 लाख) का रिकाॅर्ड तोड़ दूंगा।


टेक्सटाइल पार्क के लिए करेंगे प्रयास

बहेडि़या ने कहा कि केंद्र की योजना के तहत टेक्सटाइल पार्क भीलवाड़ा को मिले इसके हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। केंद्र सरकार इसके फिर आवेदन मांगेगी। राज्य सरकार को जमीन की तलाश कर आवेदन करना होगा। रायला के पास मेमू कोच फैक्ट्री के लिए तय जमीन इसके लिए आरक्षित की जा सकती है। पूर्व में कांग्रेस सरकार ने जोधपुर के लिए आवेदन किया था, जबकि भीलवाड़ा पार्क के लिए पहला स्थान रखता था। शहर के सभी विकास कार्य ठप है। नगर विकास न्यास में कोई काम नहीं हो रहे है। इस मामले में वे कुछ भी नहीं बोले।
भीलवाड़ा रेललाइन दोहरीकरण मिला बजट में फायदा

बहेडि़या ने बजट पर चर्चा करते कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने वाला बजट है। रेलवेलाइन का दोहरीकरण भीलवाड़ा की बड़ी उपलब्धि रही है। जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वन में भीलवाड़ा प्रदेश में अग्रणी जिला है। बहेड़िया ने अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दौरान पीएम मोदी की ओर से शुरू सोलर ऊर्जा का फायदा सभी को मिलेगा। इसकी योजना को अन्तिम रूप दिया जा रहा है। इसके तहत 300 यूनिट निशुल्क बिजली मिलेगी। एक करोड़ घरों को छत आधारित सोलर पैनल प्रदान किए जाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, राजकुमार आंचलिया, अंकुर बोरदिया, महावीर समदानी उपस्थित थे।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.