>>: Digest for February 02, 2024

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

Rajasthan Weather: झुंझुनूं जिले में बुधवार को मौसम पलटा। दिनभर बादल छाए रहे। जिला मुख्यालय सहित अनेक जगह बूंदाबांदी हुई। दिन का तापमान दो डिग्री गिर गया।मंगलवार को अधिकतम तापमान बीस डिग्री था जो बुधवार को गिरकर 18 डिग्री पर आ गया। न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं कृषि अधिकारियों का कहना है इस बूंदाबांदी से भी बारानी सरसों व चने की फसल को सबसे ज्यादा फायदा होगा। इसके अलावा अन्य फसलों को भी फायदा होगा।

3-4 फरवरी को भी बरसात
मौसम विभाग के अनुसार जिले में तीन फरवरी को मेघ गर्जना के हल्की बारिश हो सकती है। नए पश्चिमी विक्षोभ के असर फरवरी माह के पहले सप्ताह में रहेगा। 3-4 फरवरी को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जिले में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें : IMD Rain Alert: अगले 3 घंटे में होगी बारिश, इन जिलों के लिए जारी हुआ YELLOW ALERT

नवलगढ़ उपखंड के गांवों में बुधवार को हल्की बरसात होने से सर्दी का असर बढ़ गया। गांवों में मावठ होने से फसलों को फायदा हुआ। सुबह 9 बजे से बड़वासी, जयसिंहपुरा, डूमरा, कैरू सहित कई गांवों में शुरू हुई बूंदाबांदी हल्की बरसात में बदल गई। सुबह 11 बजे डुमरा व आस पास के गांवों में आधा घंटे बरसात हुई। रात 7.30 के करीब नवलडी, कैरू, डूमरा, बड़वासी व आसपास के गांवों 15-20 मिनट तक बरसात हुई।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में बदला मौसम, यहां हुई बारिश और गिरे ओले, मौसम विभाग का अलर्ट


फसलों को होगा फायदा
कड़ाके की सर्दी एवं घने कोहरे के बीच बुधवार को मौसम का मिजाज बदला नजर आया। अलसुबह से आसमान में बादल छाए। दोपहर बाद बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी होने एवं शीत लहर चलने के कारण बुधवार को एक बारगी फिर सर्दी ने आमजन को परेशान किया। बादल छाए रहने से सूरज के दर्शन नहीं हो पाए। बूंदाबांदी को सरसों एवं गेहूं की फसल के लिए बेहद लाभकारी माना जा रहा है।

मणकसास गांव में इन दिनों यूरेनियम का सर्वे चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सर्वे के दौरान काम में लिया जा रहा केमिकल आस-पास के खेतों में लगे बोरिंग में घुलकर पानी के साथ आ रहा है। इससे पानी में बदबू आ रही है व फसल खराब होने की आशंका है। ऐसा ही मामला गुरुवार को हुआ। बोरिंग से खेत में सिंचाई करते वक्त पाइप अंदर से टूट गए व बोरिंग धंस गई। इस पर ग्रामीणों ने सर्वे का कार्य रुकवा दिया। उन्होंने सर्वे के दौरान बंद हुई बोरिंग का मुआवजा देने की संबंधित कंपनी से मांग की है।

दरअसल भारतीय परमाणु ऊर्जा विभाग की ओर से उदयपुर सिटी की एक निजी कंपनी से सर्वे कार्य करवाया जा रहा है। ग्रामणों का कहना है कि उनके खेत में लगी बोरिंग में पहले पानी के साथ केमिकल आया। बाद में बोरिंग का जल स्तर अचानक नीचे चला गया। ग्रामीण पवन शर्मा, सुभाष चंद्र शर्मा ने बताया कि पिछले चार - पांच दिन से खेत में सिंचाई के लिए लगी बोरिंग में केमिकल का पानी आ रहा है। सर्वे करने वाली टीम को इसकी सूचना देने पर तीन दिन पूर्व इंजीनियर लोकेंद्र सिंह मौके पर आए। लेकिन उनके अनुसार उस समय जांच में ऐसा कुछ नहीं पाया गया। उधर काश्तकारों का आरोप है कि उनकी समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। सर्वे कंपनी की ओर से कोई सुनवाई नहीं की जा रही। ऐसे में उनका लाखों रुपए का नुकसान हो गया।

जहाज - मावता में भी हुआ था विरोध

इससे पहले जहाज - मावता में भी यूरेनियम सर्वे के दौरान गांव में सिंचाई व पेयजल सप्लाई के लिए लगी बोरिंग में केमिकल आने का मामला सामने आया था। लगभग 6 - 7 वर्ष पूर्व यह मामला विधानसभा में उठा भी था। जलदाय विभाग व भारतीय परमाणु ऊर्जा विभाग द्वारा इसकी जांच भी की गई लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया।

नवलगढ़ कस्बे से करीब डेढ़ किलोमीटर पुरानी मुकुंदगढ़ रोड पर गोदारा की ढाणी के पास गुरुवार शाम करीब 4 बजे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मुकुंदगढ़ के वार्ड 24 निवासी 25 वर्षीय युवक आरिफ लीलगर पुत्र ईस्माइल लीलगर नवलगढ़ से बाइक पर वापस मुकुंदगढ़ की ओर जा रहा था। सामने से आए ट्रांसपोर्ट के माल से भरे ट्रक ने आरिफ की बाइक को जबरदस्त टक्कर मारी जिससे आरिफ का सिर फट गया।

घटना की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस गाड़ी घायल युवक को राजकीय जिला अस्पताल लेकर आई। जहां चिकित्सकों ने आरिफ को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग अस्पताल में जुट गए। कुछ देर बाद मुकुंदगढ़ से भी मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटना स्थल का मुआयना किया। जहां क्षतिग्रस्त बाइक व दुर्घटना में शामिल ट्रक खड़ा हुआ था। ट्रक चालक दुर्घटना के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया। मृतक का शव अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। मृतक के चाचा हाजी मोहम्मद सलीम ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाकर मृतक का शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

गर्भवती है आरिफ की पत्नी

दुर्घटना में मृतक आरिफ के भाई इमरान ने बताया कि 6 भाई व 3 बहनों में से तीसरे नंबर के भाई आरिफ की 4 महीने पहले अक्टूबर 2023 में शादी हुई थी। आरिफ की पत्नी गर्भवती भी है। इमरान ने बताया कि उनका पूरा परिवार राजस्थानी ओढ़णे बनाने व रंगाई का कार्य करता है। गुरुवार को आरिफ दोपहर 2.30 बजे बाइक पर सवार होकर घर से नवलगढ़ के लिए निकला था। वह नवलगढ़ में पोमचा (ओढ़णा) देकर वापस नवलगढ़ से मुकुंदगढ़ जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही दुर्घटना का शिकार हो गया। इमरान ने कहा कि उसने आरिफ को एक दिन बाद जाने का कहा लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। इसी कारण आरिफ जल्दी ही वापस आने का कह कर मना करने के बावजूद भी नवलगढ़ चला गया।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.