>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
Table of Contents
|
अनुसूचित जनजाति के व्यक्ति की फरियाद को गम्भीरता से नहीं लेने पर सीआई के विरुद्ध एफआइआर के अदालती आदेश Tuesday 06 February 2024 03:31 PM UTC+00 Rajsamand Court news अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम विशिष्ट न्यायालय के न्यायाधीश पवन कुमार जीनवाल ने राजनगर पुलिस थाना अधिकारी के विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट की धारा 4 व भारतीय दंड संहिता की धारा 166 व 166-ए के तहत तत्काल एफआइआर दर्ज करने का आदेश दिया है। |
6 माह पहले कंडम घोषित पंचायत समिति की जीप दौड़ रही खमनोर से देलवाड़ा तक Tuesday 06 February 2024 04:00 PM UTC+00 खमनोर पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक में छह माह पहले जिस खटारा जीप को बाकायदा प्रस्ताव पारित करवाकर कंडम घोषित कराया गया, उसी सरकारी वाहन को पिछले कई समय से पंचायत समिति के कार्मिक खुद ड्राइवर बनकर चलाते हुए खमनोर और देलवाड़ा ब्लॉक में दौड़ा रहे हैं। सोमवार को जीप पहले नाथद्वारा से खमनोर आई और फिर उसे देलवाड़ा पंचायत समिति तक ले गए। नियम-कायदों को दरकिनार कर मनमर्जी को तरजीह देने का ये मामला खमनोर पंचायत समिति से जुड़ा हुआ है। कार्मिक उस जीप का स्टेयरिंग अपने हाथों में थामे हुए हैं, जिसे पंचायत समिति की साधारण सभा का सदन 6 माह पहले ही प्रस्ताव पारित कर कंडम घोषित कर चुका है। कंडम घोषित करने के बाद भी कार्मिकों द्वारा उसी जीप को चलाना और एक पंचायत समिति से दूसरी पंचायत समिति तक सरकारी कामों से आने-जाने में काम में लेना गंभीर लापरवाही दर्शा रहा है। कंडम वाहन को सड़कों पर इस तरह दौड़ाना साफ जाहिर कर रहा है कि पंचायत समिति के बीडीओ-प्रधान की मौजूदगी में जनप्रतिनिधियों द्वारा पारित निर्णय की किस हद तक धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उल्लेखनीय है कि 14 अगस्त 2023 को हुई साधारण सभा की बैठक में पंचायत समिति कार्यालय के सरकारी वाहन संख्या आरजे30यूए1307 को पुराने हो जाने एवं चलने योग्य नहीं होने से नाकारा (कंडम) घोषित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया था। साथ ही निजी आय से नया वाहन खरीदने के प्रस्ताव का भी अनुमोदन किया था। सरकारी वाहन का दुरुपयोग, जिम्मेदारों की चुप्पी 5 फरवरी की सुबह साढ़े आठ बजे पंचायत समिति की कंडम जीप नाथद्वारा की तरफ से खमनोर आती दिखाई दी। क्षैत्रपाल भैरूजी के मंदिर के सामने एक निजी होटल के बाहर रुकी। पंचायत समिति के एईएन श्यामसुंदर शर्मा बोलेरो जीप का दरवाजा खोलकर निकले और गाड़ी पार्क कर होटल में चले गए। इसके बाद वही गाड़ी दोपहर में देलवाड़ा पंचायत समिति पहुंचने की जानकारी मिली। गौरतलब है कि यही जीप अक्सर खमनोर में होटल के बाहर खड़ी मिलती है। बीडीओ का नो रिप्लाई, एईएन की टालमटोल जब सदन से प्रस्ताव पारित कर कंडम घोषित कर दिया तो गाड़ी को खड़ी कर देनी चाहिए। इस तरह उपयोग में लेने से जाहिर है कि लापरवाही और मनमानी की जा रही है। |
काम अटकाने के रवैये पर बैठक में अफसरों पर उखड़े पक्ष-विपक्ष के नेता Tuesday 06 February 2024 04:02 PM UTC+00 राज्य में सत्ता बदलने के बाद जिला परिषद की साधारण सभा की मंगलवार को हुई पहली बैठक में चारों विधायकों की मौजूदगी के बीच विकास के अटके कामों पर विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने बजट नहीं देने का तंज कस दिया। कुम्भलगढ़ विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने जवाब में कहा, फिक्र नहीं करो। अब डबल इंजन की सरकार है। पैसों का बंदोबस्त किया जा रहा है। कांग्रेस के जिला परिषद सदस्य लेहरूलाल अहीर और विधायक राठौड़ के मध्य बजट के मुद्दे को लेकर अनौपचारिक बहस में यह बात निकली। हुआ यूं कि कुम्भलगढ़ विधायक ने आमेट-झीलवाड़ा रोड पर चुनाव से पहले जेसीबी चलवाने और फिर काम अधूरा छोड़ देने पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह काम स्वीकृत भी है या नहीं? केवल वोट लेने के लिए तो ऐसा नहीं किया? वह बोले- बजट नहीं था तो सीएम से शिलान्यास क्यों करवाया? सडक़ खराब होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। इस पर अहीर ने कहा- बजट दिलवाओ। तब राठौड़ बोले कि आपकी सरकार एक साल से बिना पैसे घोषणाएं की जा रही थी। अब हमारी सरकार को इनके लिए पैसा तो देना ही पड़ेगा। इधर, गांव-ढाणियों की लम्बित पेयजल योजनाएं, सडक़ निर्माण और पेयजल टैंकरों के बकाया भुगतान के मुद्दे पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच जमकर सवाल-जवाब हुए। जिला कलक्टर डॉ. भंवरलाल और जिला परिषद सीईओ राहुल जैन ने दखल देते हुए समाधान का रास्ता बता उन्हें संतुष्ट किया। इस मौके पर जिला प्रमुख रतनी देवी, भीम विधायक हरि सिंह रावत, राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी और नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़, उपवन संरक्षक आलोक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी से सभागार खचाखच भरा रहा। सोलर आरओ प्लांट : 2013 में शुरू, 2 साल में बंद, 10 साल से चालू नहीं |
इस जिले में इस साल पानी की नहीं होगी किल्लत..पढ़े पूरी खबर Wednesday 07 February 2024 05:50 AM UTC+00 जलदाय विभाग की ओर से शहरी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति राजसमंद झील से होती है। झील में भरपूर पानी होने के कारण गर्मियों में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। नाथद्वारा के बाघेरी का नाका, चिकलवास तालाब और नंदसमंद बांध में पानी भरपूर है। इसी प्रकार देवगढ़ के दोनों तालाब एवं आमेट के लावासरादगढ़ चन्द्रभागा नदी में पानी की अच्छी आवक होने के कारण सभी कुएं और तालाब रिचार्ज हो गए हैं। इसके कारण गर्मी में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पानी में पर्याप्त मात्रा में जलापूर्ति हो सकेगी। भीम उप तहसील की सात पंचायतों में पेयजल किल्लत के समाधान के लिए कंटीजेंसी प्लान तैयार किया जा रहा है। पानी की कमी वाले क्षेत्रों में टैंकरों से जलापूर्ति की जाएगी। उल्लेखनीय है कि पिछले साल देवगढ़, आमेट और भीम में पेयजल किल्लत के चलते लोगों को परेशानी हुई थी। जिले में यह हुई थी बारिश 8.65 मीटर जलस्तर की हुई बढ़ोतरी |
प्रदेश का अनोखा दफ्तर, 11 साल पहले खुला आज तक एक साथ नहीं बैठे कर्मचारी..पढ़े पूरा मामला Wednesday 07 February 2024 06:28 AM UTC+00 शहर के सलूस रोड स्थित एक मकान में मत्स्य विकास अधिकारी कार्यालय संचालित हो रहा है। यहां पर आठ पद स्वीकृत है। वर्तमान में सिर्फ एक क्लर्क का पद भरा हुआ है। इसके अतिरिक्त सभी पद रिक्त चल रहे हैं। मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए मत्स्य क्षेत्रीक और मत्स्य पालक लगाए जाते थे, लेकिन कई वर्षो से टेक्निकल पदों पर भर्ती नहीं होने के कारण यह पद रिक्त चल रहे हैं। वर्तमान में मत्स्य विकास अधिकारी का चार्ज भी उदयपुर में तैनात सहायक निदेशक के पास है। इनके पास उदयपुर, राजसमंद, भीलवाड़ा, रावतभाटा और चितौड़ का अतिरिक्त चार्ज बताया जा रहा है। ऐसे में काम कैसे होता होगा इसका स्वयं ही अंदाजा लगाया जा सकता है। वर्तमान में केन्द्र सरकार की किसान के्रेडिट कार्ड योजना संचालित हो रही है। इसमें मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए आमजन को जागरुक कर फार्म पौंड बनाकर मत्स्य पालन आदि करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। यह है पदों की स्थिति |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |




