>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
Table of Contents
|
Uday Saharan: राजस्थान का है अंडर-19 वर्ल्ड कप का ये स्टार बैट्समैन, टीम इंडिया को अकेले दम पर पहुंचाया खिताब के करीब Wednesday 07 February 2024 04:53 AM UTC+00 Rajasthan News : वैसे तो समूचे देश एवं प्रदेश के लिए गौरव की बात है लेकिन गंगानगर में इसका जश्न कुछ ही ज्यादा है। श्रीगंगानगर के लाडले उदय सहारण ने क्रिकेट में धमाल मचा दिया। यह उदय की संयम से भरी साहसिक पारी का ही कमाल था कि न केवल भारतीय युवा टीम वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई बल्कि उदय मैन ऑफ द मैच का खिताब जीतने में भी सफल रहे।
यह भी पढ़ें : जापान में नेटवर्क एक्सचेंज एग्रीकल्चर प्रोग्राम के लिए राजस्थान के अंग्रेज सिंह का चयन
बेटे ने कहा था कि कप अपना ही होगा
पत्रिका ने उनके पिता संजीव सहारण से बात की तो वे काफी खुश थे। उन्होंने कहा कि टीम को बेटे ने फाइनल तक पहुंचाया है, इसकी खुशी के लिए उनको पास कोई शब्द नहीं है। मेरे बेटे ने मेरा सपना पूरा किया है। जब वह गया था, तो कहकर गया था कि कप अपना ही होगा। हम उस जगह पहुंच रहे हैं, जहां जाना था। पिता ने जाते समय उदय सहारण को कहा था कि वह अपने हिसाब से ही खेले और दबाव में नहीं आए। उनको विश्वास था कि जब वह अकेला जम जाता है, तो फिर पीछे नहीं हटता। यह भी पढ़ें : राजस्थान के इस जिले में पटरी पर चढ़ी उम्मीदों की रेल, जल्द दौड़ती नजर आएगी ट्रेन
खुद पर था विश्वास
पिता ही हैं कोच
|
जिले में कई जगह बारिश व बूंदाबांदी से फसलों को फायदा Wednesday 07 February 2024 06:41 AM UTC+00 क्षेत्र में मौसम में उतार चढाव की स्थिति बनी हुई है। सुबह क्षेत्र में घने बादल छाए रहे और इसके बाद कई स्थानों पर बारिश व बूंदाबांदी हुई। शीतलहर के कारण अभी सर्दी का असर बना हुआ है। बूंदाबांदी व बारिश से फसलों को फायदा होगा।
कई जगहों पर बूंदाबांदी के बाद श्रीगंगानगर में बादल छंट गए और करीब साढ़े ग्यारह बजे धूप खिल गई। इससे लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली। पिछले दिनों तेज धूप खिलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली थी लेकिन इसके बाद बादल आने से कभी धूप कभी छांव की स्थिति बनी हुई है। वहीं बूंदाबांदी से सर्दी में इजाफा कर दिया है। |
ग्रामीणों को नि:शुल्क चिकित्सीय सुविधा दी, विद्यार्थियों को खेल सामग्री व पाठ्य सामग्री देकर लाभांवित किया Wednesday 07 February 2024 02:00 PM UTC+00 अनूपगढ़. सीमा सुरक्षा बल की 23वीं वाहिनी की ओर से बुधवार को भारत-पाक सीमावर्ती क्षेत्र के सीमावर्ती गांव 9 एलएसएम में सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत कैम्प का आयोजन किया गया। सिविक एक्शन कार्यक्रम में सीमा सुरक्षा बल की ओर से जहां एक तरफ ग्रामीणों को नि:शुल्क चिकित्सीय सुविधा दी गई वहीं विद्यालय के विद्यार्थियों को खेल सामग्री तथा पाठ्य सामग्री देकर लाभांवित किया गया। कैम्प का उद्घाटन सीमा सुरक्षा बल के डीआईजी सत्येंद्र गिरी द्वारा रिबन काटकर किया गया। इस मौके पर सीमा सुरक्षा बल की वाहिनी के समादेष्टा तरुण कुमार गौतम भी मौजूद रहे। सिविक एक्सन कैम्प में ग्राम पंचायत 30 एपीडी और खोखरावली के अंतर्गत ग्राम 1 बीएसएम, 2 बीएसएम, 30 एपीडी, 4 के एएम और 26 एपीडी एवं 9 एलएसएम स्कूल के बच्चों को स्कूल बैग, स्टेशनरी आइटम, स्पोट््र्स आइटम व स्कूल फर्नीचर का सामान वितरण किया गया। मेडिकल कैंप में सीमा सुरक्षा बल के डॉ. तपन काले, मेडिकल अफसर, डॉ. सीमा बिश्नोई (एमबीबीएस) ने 204 मरीजों का उपचार कर मुफ्त में दवाई का वितरण किया गया। इस अवसर पर 23वीं वाहिनी के समादेष्टा तरुण कुमार गौतम, कृष्ण कुमार कोठारी (उप समादेष्टा), तेज राम(सहा समादेष्टा) अधिनस्थ अधिकारी आदि बीएसएफ के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान ग्राम पंचायत 30 एपीडी के सरपंच पूरनमल, गोपीराम शर्मा सरपंच (खोखरावाली), प्रधानाध्यापक राजकीय प्राथमिक विधालय 26 ए पी डी के गिरीरीज मीणा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय 9 एलएसएम की प्रधानाध्यापिका पवन बाई मीणा भी उपस्थित रही। |
पश्चिमी विक्षोभ के असर से जिले में कई जगह बारिश Wednesday 07 February 2024 08:16 PM UTC+00 श्रीगंगानगर. पश्चिमी विक्षोभ के असर से जिले में बारिश का दौर जारी है। मंगलवार को मौसम साफ रहने के बाद बुधवार को आसमान में फिर बादल छा गए। इससे जिले में कई जगह हल्की बारिश हुई। श्रीगंगानगर व आसपास के इलाके में भी बारिश के आसार बने लेकिन बादल बिना बरसे छंट गए। सुबह ग्यारह बजे के आसपास खिली धूप से सर्दी का असर कम हो गया। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। |
यहां सडक़ के बीच लगे हैं विद्युत ट्रांसफार्मर Wednesday 07 February 2024 08:41 PM UTC+00 श्रीकरणपुर (श्रीगंगानगर). कस्बे में अतिक्रमण वैसे तो सामान्य बात है लेकिन विद्युत निगम ने भी कई सड$कों पर अतिक्रमण कर रखा है। जी हां, इसका सबूत है सडक़ के बीचोंबीच खड़े हाई वोल्टेज विद्युत ट्रांसफामर और विद्युत खंभे। सड$क की करीब आधी जगह पर कब्जा होने से जहां सड$कों की चौड़ाई कम हो गई है। वहीं, हादसे की भी आशंका बनी रहती है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |




