>>: Digest for February 08, 2024

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

सुनवाई नहीं होने पर पीडि़त परिवार ने कलक्टर से मांगी ईच्छा मृत्यु, कलक्टर ने सम्बन्धित को दिए निर्देश
टोंक जिले के अलीगढ़ थाना क्षेत्र के एक पीडि़त परिवार ने जमीन पर किए गए अतिक्रमण पर सुनवाई नहीं होने पर जिला कलक्टर के समक्ष पेश होकर ईच्छा मृत्यु मांगी है। कलक्टर ने तत्काल सम्बन्धित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। अलीगढ़ के मंडावरा गांव निवासी पीडि़ता विधवा ममता जांगिड़ है।

वह अपने पुत्र व पुत्रियों के साथ मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंची। जहां कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि उनके पति घनश्याम जांगिड़ की सड$क दुर्घटना में 28 अगस्त 2021 को मृत्यु हो गई। उसके तीन पुत्रियां और एक पुत्र है। उनके पति की पैतृक जमीन गांव में है।


जिस पर कुछ प्रभावशाली लोगों ने कब्जा कर लिया है। इसमें एक सरकारी स्कूल का शिक्षक भी है। इसकी शिकायत पीडि़त परिवार में राजस्व विभाग और पुलिस में की। लेकिन अब तक उसकी सुनवाई नहीं हुई। वहीं आरोपी उसके धमका रहे हैं। इससे परेशान होकर उसने ईच्छा मृत्यु की गुहार कलक्टर से लगाई है।


इनका कहना है

मामले की जानकारी के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। पुलिस से भी रिपोर्ट ली है। इसके बाद तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. सौम्या झा, जिला कलक्टर टोंक

Tonk News : दूनी तहसील क्षेत्र के हनुमानपुरा गांव निवासी युवक को खेत में गेहूं की पिलाई करते जहरीले कीड़े ने काट लिया। बेसुध हुए युवक को परिजन दूनी अस्पताल लेकर आए, मगर हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने टोंक रैफर कर दिया। इसी दौरान बीच रास्ते युवक की मौत हो गई। पुलिस ने दूनी अस्पताल में युवक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। थाना एएसआई भवानी शंकर जाट ने बताया की मृतक युवक हनुमानपुरा निवासी चेतन प्रकाश (18) पुत्र गोपीलाल तुनगरिया हैं। चाचा रामप्रकाश की ओर से दी रिपोर्ट में बताया की चेतन दोपहर को खेत पर बोई गेहूं की फसल को पानी पिला रहा था, जहां किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में राघुरधाम महंत की गला दबाकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, 1 शख्स डिटेन

अगले माह थी शादी
परिजनों ने बताया की परिवार में तीन भाई - बहन में सबसे छोटे चेतन की अगले माह शादी होने वाली थी, वही परिजन भी शादी की तैयारियों में लगे थे। चेतन शादी के बाद विदेश ईरान जाने वाला था। मगर वह सारी खुशियां काफूर हो गई। चेतन की मौत की खबर के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के इस जिले में पटरी पर चढ़ी उम्मीदों की रेल, जल्द दौड़ती नजर आएगी ट्रेन

जिला मुख्यालय स्थित सरकारी कार्यालयों में उस वक्त हडक़म्प मच गया जब जयपुर से आए राज्य प्रशासनिक सुधार विभाग के दल ने मुख्यालय के सरकारी विभागीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया तथा 109 विभागों के कार्यालय की उपस्थिति पंजीकाएं जब्त की गई। जिसमें कुल 326 राजपत्रित व अराजपत्रित कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए विभागीय उच्चाधिकारी को रिपोर्ट दी जाएगी।

प्रशासन सुधार एवं समन्वय (निरीक्षण ) विभाग शासन सचिवालय जयपुर के उप शासन सचिव एवं अतिरिक्त निदेशक रमेश चंद परेवा ने बताया की प्रशासनिक सुधार विभाग के निर्देशानुसार बुधवार को टोंक के सरकारी विभागों व कार्यालयों का ओचक निरीक्षण किया गया। जिसमें 109 विभागों की उपस्थिति रजिस्टर जब्त किए गए। इन विभागों के 229 राजपत्रित अधिकारियों में से 69 तथा 805 अराजपत्रित कर्मचारियों में से 257 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उन्होंने बताया कि राजपत्रित अधिकारियों की अनुपस्थित का प्रतिशत 30.13 तथा अराजपत्रित कर्मचारियों का 31.92प्रतिशत हैं।

इन कार्यालयों का किया निरक्षण
अतिरिक्त निदेशक रमेश चंद परेवा ने बताया कि दल ने कलक्ट्रेट कार्यालय, जिला परिषद, राजकीय महाविद्यालय, जिला सआदत अस्पताल, तहसील कार्यालय, नगर परिषद, पीडब्लूडी, जलदाय विभाग, सिंचांई विभाग,एसडीएम कार्यालयों के अधीन आने वाले विभागों सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.