>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
Table of Contents
|
नीमकाथाना में 34 बीघा सरकारी जमीन पर माफियाओं ने काट दी कॉलोनी Wednesday 07 February 2024 04:31 AM UTC+00 नीमकाथाना. नीमकाथाना जिला बनते ही भूमाफिया ऐसे सक्रिय हुए कि वे सरकारी भूमि पर भी कब्जा कर प्लॉङ्क्षटग करने से बाज नहीं आ रहे। शहर में चला की ढाणी के पास काटी गई अवैध कॉलोनी में लोगों ने प्लॉट भी खरीद लिए। शिकायतकर्ता धर्मपाल सैनी व पूरणमल यादव द्वारा गोड़ावास पंचायत में स्थित 34 बीघा सरकारी जमीन पर माफियाओं द्वारा कब्जा कर प्लॉङ्क्षटग करने का मामला कलक्टर की जनसुनवाई उठाया तो राजस्व अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। तहसीलदार ने नायब तहसीलदार वीपी ङ्क्षसह नरूका तथा गोडावास व चला की ढाणी पटवारी से जब मामले की जांच करवाई तो सच्चाई सामने आई। इस तहसीलदार महेश ओला ने कब्जाधारियों के खिलाफ धारा 91 की कार्रवाई तथा मौके पर यथास्थिति रखने के आदेश दिए है। वही माफियाओं ने खातेदारी जमीन पर बिना स्वीकृति कच्ची सड़के बनाकर प्लॉङ्क्षटग करने के पर धारा 177 की कार्रवाई के लिए उपखंड अधिकारी को लिखा जाएगा। प्लॉट खरीदे गरीबों की सुनने वाला कौन माफियाओं ने जिस सरकारी भूमि पर प्लॉङ्क्षटग कर गरीबों को बचे दिए। ऐसे में बड़ा सवाल ये उठता है कि जिन लोगों ने माफियाओं से प्लॉट खरीदे हैं उनकी सुनने वाला कौन है। मामला उच्च स्तरीय अधिकारियों तक पहुंच गया है। ऐसे में यहां विभाग कभी ना कभी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर सरकारी जमीन को अपने कब्जे में जरूर लेगा। ऐसे में लोगों के पास दुखों का पहाड़ टूटने के अलावा कुछ नहीं बचेगा। जांच में निकल सकते हैं ऐसे कई मामले जिम्मेदार अधिकारी यदि क्षेत्र में काटी गई अवैध कॉलोनियां की अगर जांच करवाएं तो इस तरह के कई मामले उजार होने की संभावना बताई जा रही है। क्षेत्र में माफियाओं द्वारा काटी गई दर्जनों कॉलोनियां बिना स्वीकृति के ही सामने आएगी, जो स्वीकृति लेकर कॉलोनियां काटी है उनमे नियमों की पालना नहीं की गई है। माफियां तो प्लॉट बेचकर पीछे हट जाते है बाद में मरना प्लॉट खरीदने वालों का हो जाता है। |
महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए कलक्टर का नवाचार 'मिशन मेरी पहचान' Wednesday 07 February 2024 04:38 AM UTC+00 नीमकाथाना. जिले की महिलाओं को स्वयं की पहचान बनाने एवं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए कलक्टर श्रुति भारद्वाज ने एक नवाचार शुरू किया है जिसको 'मिशन मेरी पहचान' नाम दिया गया है। इस नवाचार के तहत राजीविका की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उनकी रुचि के अनुसार उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है । इसके तहत मंगलवार को जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने नाथा की नांगल में आरसेटी के द्वारा चलाए जा रहे प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण किया। इसके तहत महिलाओं को सॉफ्ट टॉयज बनाने की ट्रेङ्क्षनग दी जा रही है। कलक्टर ने बताया कि मिशन मेरी पहचान नवाचार के तहत महिलाओं को उनके घर पर ही स्किल ट्रेङ्क्षनग दी जा रही है। उनका लक्ष्य है कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनकर उनको अपनी पहचान बनाने में मदद करना है। इस नवाचार के तहत महिलाएं अपनी रुचि के अनुसार अपने घर पर ही उत्पाद तैयार कर सकेंगी। उत्पादों को ऑनलाइन प्लेटफ ॉर्म पर बेचने की ट्रेङ्क्षनग भी दी जाएगी। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरारी शर्मा, आरसेटी डायरेक्टर अशोक कालेर, राजीविका के जिला प्रबंधक अनुराग स्वामी मौजूद रहे। |
ससुराल में कदम रखने से पहले दुल्हन की मौत, लाश की हालत देखकर हर किसी का कांपा कलेजा Wednesday 07 February 2024 05:00 AM UTC+00 Road Accident In Sikar Rajasthan: नई दुल्हन के स्वागत के लिए ससुराल में मंगल गीत गाए जा रहे थे, सजावट की जा रही थी और पूजा पाठ की तैयारी कर की जा रही थी। शुभ घड़ी में नई बहू पहली बार ससुराल में कदम रखती उसे यादगार बनाए जाने के लिए हर तैयारी की गई, लेकिन दुल्हन ससुराल में पहला कदम नहीं रख सकी। ससुराल से कुछ दूर पहले उसकी मौत हो गई।
सड़क हादसे के बाद दुल्हन की कार चकनाचूर हो गई। लाश की हालत देखकर कलेजा मुंह को आ गया। दूल्हा गंभीर रूप से घायल है। वर और वधु पक्ष के लोग अस्पताल में मौजूद हैं। सीकर में आज तड़के बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे के बाद हडकंप मचा हुआ है। सीकर जिले के फतेहपुर इलाके में यह सड़क दुर्घटना हुई है।
हादसा इतना जबर्दस्त था कि दुल्हन खुशबू की मौके पर ही मौत हो गई और दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गय। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहां दुल्हन को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूल्हे को सीकर के कल्याण अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही दूल्हा और दुल्हन के घरों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बताया कि दूल्हा रघुवीर जाट बाटड़ानाऊ का रहने वाला है। जबकि दुल्हन खुशबू उर्फ रेखा हरियाणा के सिरसा के ताजिया खेड़ा गांव की रहने वाली थी। उल्लेखनीय है हाल ही सीकर जिले के लोसल इलाके में एक शादी से पहले दुल्हन के सगे भाई समेत उसके तीन जवान भाइयों की सड़क हादसे मौत हो गई थी। इनमें दो युवक लड़की की बुआ और मामा के बेटे थे। इस हादसे के बाद वहां शादी टाल दी गई और पूरा परिवार तथा गांव गम में डूब गया था। |
Politics: सीएम कहते हैं भगवान से डरो, जबकि अफसरों को उन्हें कहना चाहिए कि भगवान लिए हम पर रहम करो: रंधावा Wednesday 07 February 2024 05:49 AM UTC+00 लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को सीकर के प्रधानजी का जाव में हुआ। कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपनी खामियों पर चर्चा के साथ लोकसभा चुनाव में प्रदेश से 15 से ज्यादा सीट जीतने का खम ठोका। अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए केंद्र व राज्य सरकार पर करारा आक्रमण भी किया। कांग्रेस महासचिव व प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि पीएम मोदी ने संसद में राजनेता की बजाय अहंकारी के रूप में कांग्रेस को चैलेंज दिया है। कार्यकर्ताओं के हवाले से उसे मैं स्वीकार करता हूं। देश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। कहा, इसके लिए हमें शहीद भगत सिंह का 'पगड़ी संभाल जट्टा' और 'मेरा रंग दे बसंती चोला' का नारा देना होगा। सीएम भजनलाल शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अफसरों को भगवान से डरने की बात कहते हैं। जबकि सीएम का तो रौब ऐसा होना चाहिए कि अफसर ये कहे कि भगवान के लिए मुझ पर रहम करो। कांग्रेस को खून से देश की धरती सींचने वाली बताते हुए उन्होंने अग्निवीर योजना पर भी सवाल उठाए। कहा, योजना में केंद्र सरकार पेंशन रहित चार साल की नौकरी दे रही है। जिसमें शहीद होने पर जवान को सलामी व वाहन भी नसीब नहीं हो रहा। डोटासरा ने पद के लिए किया मना अनुशासन व त्याग की क्लास: कार्यकर्ता बोला, कांग्रेस ही कांग्रेस को कर रही खत्म, डोटासरा ने कहा नेता सुधरे |
प्रधानमंत्री से लेकर आरएसएस कार्यकर्ता तक को दी जाती है झूठ की ट्रेनिंग: डोटासरा Wednesday 07 February 2024 06:35 AM UTC+00 पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने पीएम व सीएम सहित आरएसएस कार्यकर्ताओं पर निशाना साधा है। सीकर में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान के नाम पर राज्य सरकार चौथ वसूली करते हुए भ्रष्टाचार की नई कार्य योजना तैयार कर रही है। अभियान के नाम पर किसानों व मजदूरों के ट्रेक्टर पकड़े जा रहे हंै। उन्हें बेरोजगार किया जा रहा है। पेपर लीक पर कहा कि भाजपा नेता आरपीएससी भंग करने की कहते थे, पर अब कुछ नहीं कर रहे। सीपी जोशी व राजेंद्र राठौड़ की चलनी बंद हो गई। कहा, पेपर लीक के नाम पर राजस्थान को बदनाम कर केंद्र सरकार अब कानून लाई है, जो भी कांग्रेस राज में बने से कानून से कमजोर है। बोले, पर्ची की सरकार बताए कि वे अब केंद्र का कानून मानेंगे या राज्य का कड़ा कानून। दोनों उपमुख्यमंत्री के सीनियर असिस्टेंट बदलने को भी उन्होंने भाजपा की अंर्तकलह करार दिया। बार- बार व जोर से झूठ बोलने की ट्रेनिंग अनुशासन व त्याग की क्लास: कार्यकर्ता बोला, कांग्रेस ही कांग्रेस को कर रही खत्म, डोटासरा ने कहा नेता सुधरे |
चुनाव से पहले दावा था आरपीएससी भंग करने का... अब मंत्री बोले रहे, यह तो संवैधानिक संस्था Wednesday 07 February 2024 06:57 AM UTC+00 प्रदेश में विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सियासत गर्माने वाला पेपर लीक का मुद्दा अब देश की सियासत तक भी पहुंच है। पेपर लीक के मुद्दे के जरिए राजस्थान में सत्ता हासिल करने पर भाजपा ने अब एसआईटी व नए कानून के जरिए बेरोजगारों को साधने की कोशिश तेज कर दी है। केन्द्र सरकार के पेपर लीक माफिया के खिलाफ मास्टर स्ट्रोक लगाने से पहले ही राजस्थान कानून ला चुका है। राजस्थान की ओर से लाए गए कानून में केन्द्र सरकार के कानून से ज्यादा सजा और जुर्माने का प्रावधान किया गया था। इसके बाद भी पेपर लीक के मामले नहीं थमे। ऐसे में बेरोजगारों का सवाल है कि सरकार को पेपर लीक माफिया के खिलाफ कार्रवाई के लिए बेरोजगारों व राज्य सरकारों से सुझाव लेकर और इसमें संशोधन करने चाहिए। बेरोजगारों का सवाल है कि सरकार को ऑनलाइन परीक्षाओं की तरफ कदम आगे बढ़ाने होंगे जिससे पेपर लीक माफिया का खात्मा हो सके। हालांकि कई राज्यों में ऑनलाइन परीक्षाओं के भी पेपर लीक हो चुके है। द पहले था आरपीएससी भंग का वादा, अब बताई संवैधानिक संस्था किस राज्य में कितने पेपर लीक के मामले राजस्थान में पहले से सख्ती: उम्र कैद से लेकर 10 करोड़ के जुर्माने का प्रावधान प्रदेश में दस सालों में इन परीक्षाओं के पेपर हुए लीक..... एक्सपर्ट व्यू.... |
शहरी सरकार के नवाचार को मिले जनता का साथ तो और चमके शिक्षानगरी Wednesday 07 February 2024 07:15 AM UTC+00 शिक्षानगरी सीकर ने स्वच्छता रैकिंग में इंदौर की तरह चमकने के लिए अब नवाचार के साथ कदमताल की है। यदि शहरी सरकार के नवाचार को आमजन का पूरा साथ मिले तो पूरे देश की दाद मिलने के साथ नगर परिषद मालामाल भी हो सकती है। शहरी सरकार की ओर से पायलट प्रोजेक्ट प्रोजेक्ट पर गीले कचरे से नानी बीड़ में खाद बनाने का काम शुरू किया था। शहरी सरकार पिछले एक साल में लगभग 15 लाख रुपए की खाद किसानों को बेच चुकी है। संभवतया इस तरह का नवाचार करने वाली नगर निकायों में एकमात्र सीकर नगर परिषद है। नगर परिषद की ओर से तैयार खाद को फिलहाल दो रुपए किलो के आधार पर स्थानीय किसानों को बेचा जा रहा है। गुणवत्ता के मापदंडों पर खाद के खरा उतरने की वजह से लगातार डिमांड भी बढ़ रही है। परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा ने बताया कि इस साल 25 टन खाद तैयार करने का लक्ष्य लिया है। परिषद को यह चाहिए साथ: अलग-अलग डाले सूखा और गीला कचरा इन नवाचारों से क्लीन सिटी के दावे.... 1. कचरे से खाद: 25 टन कचरे का लक्ष्य 2. फूल-पत्ते और घास से खाद: 3. परकोटे में रात्रिकालीन सफाई: ऐसे तैयार हो रही कचरे से खाद खाद गुणवत्ता में भी खरी, बढ़ रही डिमांड: आयुक्त |
युवक की फर्जी सोशल साइट बना परिवार को भेजे अश्लील मैसेज व फोटो Wednesday 07 February 2024 07:32 AM UTC+00 शहर में खुले साइबर थाना में अब लगातार ठगी व आईटी एक्ट के मामले दर्ज हो रहे हैं। ऐसे में पीड़ितों को जल्द न्याय व राहत मिलने के साथ ही मामलों का तेजी से खुलासा भी हो रहा है। एक पीड़ित ने युवक के नाम से फर्जी आईडी बनाकर उसके परिवार व रिश्तेदारों को आपत्तिजनक फोटो व मैसेज भेजने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार नरेंद्र कुमार का आरोप है कि उसके वॉट्सएप नंबर पर एक बदमाश ने पहले तो उसे अश्लील फोटो व मैसेज भेजे। पीड़ित ने मोबाइल नंबर को ब्लॉक कर दिया। इसके बाद बदमाश ने उसके नाम की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना ली और इसके बाद उसके परिवार व रिश्तेदारों को अश्लील फोटो व मैसेज भेज रहा है। आरोपी अब पीड़ित को धमकियां भी देने लगा है। पुलिस ने आरोपी की सोशल मीडिया की आईडी की पहचान कर ली है। इधर, अर्मेनिया में 70 हजार की नौकरी के नाम पर ट्यूरिट वीजा दे विदेश भेजा, 2.50 लाख ठगे अर्मेनियां में नहीं मिला कोई भी काम |
Live Video: सडक़ हादसे में दुल्हन की मौत, दूल्हा गंभीर घायल Wednesday 07 February 2024 07:37 AM UTC+00 राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर कस्बे में शादी कर घर लौट रहे दूल्हा- दुल्हन की कार को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में दुल्हन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूल्हे सहित दो अन्य सवार घायल हो गए। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 65 पर हिसार- सालासर रोड पर हुआ। जहां लक्ष्मणगढ़ का बाटड़ानाऊ निवासी नरेंद्र पुत्र रघुवीर सिंह हरियाणा के सिरसा जिले से दुल्हन खुशबू का ब्याहकर लौट रहा था। तभी मरटाडू चौराहे पर उनकी कार सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई। हादसे में 24 वर्षीय खुशबू की मौत हहो गई। जबकि दूल्हा नरेंद्र, व बादूसर निवासी नितिन पुत्र नेमीचंद घायल हो गए। हताहतों को अन्य गाड़ी में साथ चल रहे बारातियों ने तुरंत राजकीय धानुका अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने खुशबू को मृत घोषित करते हुए नरेंद्र को सीकर रैफर कर दिया। चालक नितिन का अस्पताल में ही प्राथमिक उपचार हुआ। सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
रात को ही हुए फेरे, ससुराल से दस किमी पहले मौत सीसीटीवी फुटेज आया सामने |
यूथ में फिर इंजीनियरिंग का क्रेज: जेईई-मेन में पिछले साल के मुकाबले 27 प्रतिशत ज्यादा आवेदन Wednesday 07 February 2024 07:41 AM UTC+00 यूथ में कॅरियर चयन को लेकर फिर बदलाव आया है। इंजीनियरिंग के क्षेत्र में लगातार बढ़ते ऑप्शन के बाद अब युवाओं ने फिर इंजीनियरिंग में नई राहें तलाशना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ वर्षों में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या ठहर सी गई थी। लेकिन इस साल देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के आंकड़े देखें तो इसमें काफी उछाल आया है। एनटी के आंकड़ों के अनुसार पिछले साल की तुलना में 27 प्रतिशत से अधिक बढ़ोत्तरी हुई है। जेईई-मेन परीक्षा आयोजक संस्था नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष जेईई-मेन पहले सेशन के लिए 12 लाख 31 हजार 874 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था। इसमें बीई-बीटेक के लिए 12 लाख 21 हजार 615 एवं बीआर्क के लिए 74 हजार विद्यार्थी पंजीकृत थे। बीई-बीटेक के लिए पंजीकृत 12 लाख 21 हजार 615 विद्यार्थियों में से 11 लाख 70 हजार 36 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में उपस्थिति 95 प्रतिशत से अधिक रही। जेईई-मेन: अप्रेल सेशन की आवेदन प्रक्रिया शुरू कैसे कर सकेंगे पुराने आवेदन में करेक्शन बेहतर प्लेंसमेंट की वजह से क्रेज बढ़ा कई सालों से इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का आंकड़ा थमा हुआ था। जेईई-मेन के अप्रेल सेशन की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आगामी समय में विद्यार्थियों में इंजीनियरिंग के प्रति क्रेज और बढ़ने की संभावना है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |









