>>: Digest for February 08, 2024

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

Table of Contents

अनुजा निगम द्वारा संचालित योजनाओं के ऋण साक्षात्कार 8 एवं 9 फरवरी को आयोजित होंगे। राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति एवं विकास सहकारी निगम द्वारा संचालित योजनाओं के ऋण साक्षात्कार 8 एवं 9 फरवरी को घोडाफेर सर्किल के पास संस्कृत स्कूल के पीछे राजकीय अम्बेडकर अनुसूचित जनजाति छात्रावास (द्वितीय) नजर बगीची में आयोजित होंगे।

अनुजा निगम के परियोजना प्रबंधक रविकान्त ने बताया कि 8 फरवरी को प्रातः 10 बजे से अनुसूचित जाति वर्ग की विभिन्न योजनाओं के आवेदकों के ऋण साक्षात्कार आयोजित होंगे। इसी प्रकार 9 फरवरी को दिव्यांगजन वर्ग एवं सफाई कर्मचारी वर्ग के आवेदकों के प्रातः 10 बजे से तथा अनुसूचित जनजाति एवं ओबीसी वर्ग के आवदकों के दोपहर 12 बजे से साक्षात्कार आयोजित होंगे।

उन्होंने बताया कि बताया कि साक्षात्कार में अनुपस्थित आशार्थियों का अगली तिथियों में साक्षात्कार नहीं करवाया जाएगा अतः साक्षात्कार में अनुपस्थित आशार्थियों का आवेदन स्वतः ही निरस्त हो समझा जाएगा। साक्षात्कार में अनुपस्थित आशार्थियों के निरस्त आवेदन के लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।

अलवर। अरावली विहार थाना पुलिस ने डीग थाने के एसएचओ महेन्द्र और जयपुर ग्रामीण के जोबनेर थाने के कांस्टेबल रोहिताश को हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने के मामले में 3 युवतियों सहित 4 जनों को गिरफ्तार किया है। एसएचओ और कांस्टेबल ने जाल में फंसने के बाद आरोपियों को करीब एक करोड़ रुपए दिए थे। इसके बाद भी आरोपियों की डिमांड कम नहीं हुई। आरोप है कि आरोपी महिला ने नशीला पदार्थ पिलाकर अश्लील फोटो और वीडियो बनाए। इसके बाद ब्लैकमेल किया। महिला के खिलाफ अलग-अलग थानों में दर्ज ब्लैकमेलिंग सहित अन्य 6 मामलों की सूची भी पुलिस को सौंपी गई है।

हनी ट्रैप में फंसे पुलिस इंस्पेक्टर

आरोपी महिला काफी समय से पुलिस इंस्पेक्टर महेन्द्र और कांस्टेबल रोहिताश को ब्लैकमेल कर रुपए की मांग कर थी। वह पुलिस इंस्पेक्टर से करीब 90 लाख रुपए और कांस्टेबल से 11 लाख रुपए वसूल चुकी थी। यह राशि आरोपी महिला के बैंक खातों में डलवाई गई थी। पीड़ितों की ओर से इसकी डिटेल भी उपलब्ध कराई गई है। 8 जनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। इसमें से पुलिस ने मंगलवार को 3 महिलाओं और एक युवक को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें : युवक की फर्जी सोशल साइट बना परिवार को भेजे अश्लील मैसेज व फोटो

पूर्व में अलवर एएसआइ भी फंसे

आरोपी महिला ने अरावली विहार थाने के एएसआई रामजीत गुर्जर के खिलाफ भी वर्ष 2021 में बलात्कार का मामला दर्ज कराया था। कोर्ट ने एएसआइ रामजीत के निलंबन के बाद 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई थी। इसके अलावा महिला ने 5 अन्य मामले भी दर्ज करा रखे हैं। उसने अपने पति के खिलाफ भी दहेज का मामला दर्ज कराया हुआ है। फिलहाल पुलिस अब सभी मामलों की गहनता से जांच कर रही है।

नौगांवा. रामगढ उपखण्ड के पहाडी बास का सरकारी स्कूल में न स्वयं का भवन है और न ही पर्याप्त संसाधन। इसके बावजूद चुनावी साल में इसे महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय का दर्जा दे दिया गया। ऐसे में सवाल उठता है कि बगैर भवन और संसाधन के यह विद्यालय किस प्रकार नौनिहालों को अंग्रेजी शिक्षा में निहाल कर पाएगा।

पहाडी बास का यह स्कूल तो महज एक उदाहरण है। प्रदेश व अलवर जिले में ऐसे कई दर्जनों स्कूल होंगे, जिन्हें चुनावी साल के दौरान बांटी गई रेवडियों के तहत कोई संसाधन न होने के बावजूद वहां के जनप्रतिनिधियों ने महात्मा गांधी स्कूल में तब्दील करवा दिया।

विद्यालय का नामांकन महज 30, एक कमरे में 5 कक्षाएं

विद्यालय के लिए किसी प्रकार का भवन नहीं है। गांव वालों ने ही एक कमरा बगैर किराए के तब तक उपलब्ध कराया हुआ है, जब तक विद्यालय का भवन नहीं बन जाता। इस कमरे की स्थिति भी खास अच्छी नहीं है। नामांकन के नाम पर विद्यालय की 5 कक्षाओं में महज 30 बच्चों का नामांकन है, वो भी कभी-कभार ही पूरी संख्या में आते हैं। बच्चों की शिक्षा के लिए 2 संविदा कर्मी की नियुक्ति की गई है, वहीं 3 शिक्षक अभी हाल ही में महात्मा गांधी स्कूलों में अन्य जिलों से पदस्थापन के दौरान लगाए गए हैं। अंग्रेमी माध्यम होने से पूर्व भी इस विद्यालय में कोई शिक्षक नियुक्त नहीं था। पीईईओ क्षेत्र से प्रतिनियुक्ति पर शिक्षक की व्यवस्था की गई थी।

उधारी के सामान से चला रहे काम

विद्यालय में अभी किसी प्रकार बजट नहीं है। ऐसे में बच्चों को पढाने के लिए ब्लैक बोर्ड, बच्चों के बैठने के लिए फर्श, हाजरी व अन्य कार्यो के लिए रजिस्टर सहित अन्य सामान पीईईओ विद्यालय बहाला से उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा कुछ सामान ग्रामीणों की तरफ से दिया हुआ है। पेयजल के लिए गांव की सार्वजनिक टंकी पर निर्भर है।

कई बार अवगत कराया

पहाडी बास प्राथमिक स्कूल में संसाधनों का अभाव है। गांव वालों की तरफ से दिए गए एक कमरे में विद्यालय चल रहा है। इसके लिए प्रशासन सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कई बार लिखा है।

कल्लू खां सरपंच बहाला।

संसाधनों का अभाव

राज्य सरकार ने अंतिम दौर में ऐसे विद्यालयों को महात्मा गांधी में तब्दील कर दिया, जिनमें संसाधनों का अभाव था। अब आगामी दिनों में अगर प्रदेश सरकार या विभाग ऐसे विद्यालयों की सूचना मांगता है, जहां संसाधनों का अभाव है तो उन्हें ये उपलब्ध कराई जाएगी।

रामेश्वर दयाल मीणा सीडीईओ, अलवर।

सकट. कस्बे के पाई का गुवाड़ा रोड नदी किनारे स्थित श्रीरामेश्वर धाम वीर हनुमान मंदिर में जय हनुमान जन उपयोगी सेवा संस्थान रजि. ट्रस्ट सकट के तत्वावधान में बुधवार को कथा व्यास संत मां ध्यान मूर्ति के सानिध्य में रामेश्वर धाम में राम व श्याम मन्दिर निर्माण कार्य की (नींव) आधारशिला शुभ मुहूर्त में विधिवत रखी गई।

मंदिर महंत रमाकांत जैमन ने बताया कि मंदिर निर्माण कार्य की आधारशिला रखने से पहले पं. श्रीकांत ने वैदिक मंत्रोच्चारणों के साथ नींव के पत्थरों की पूजा अर्चना सम्पन्न कराई। श्रद्धालुओं ने राम नाम का संकीर्तन किया व भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए। मंदिर महंत ने बताया कि रामेश्वर धाम वीर हनुमान मन्दिर में निर्मित पुराने रामलला के मन्दिर की जगह अब नए रामजी व श्यामजी के भव्य मन्दिर का निमार्ण कार्य करवाया जाएगा, जो वृन्दावन के प्रेम मंदिर की तर्ज पर किया जाएगा। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य यजमान अनिल तमोलिया, वरिष्ठ यजमान गिर्राज रावत जयपुर, ट्रस्ट अध्यक्ष हरिमोहन शाहरा, सेवक उमाशंकर मेहरवाल, पं. हरिओम वृंदावन, कैलाश चंद्र सांमरिया, मोहन रावत, जुगल बारेठ, चैत्य बिहारी, शिवप्रसाद चौधरी, चंद्रकांता शर्मा, भगवान यादव, बाबूलाल चौबे सहित कई लोग मौजूद रहे।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.