>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
बोर्ड की परीक्षा के बीच अधिकारी-कर्मचारियों को चुनाव डयूटी के लिए प्रशिक्षण बना परेशानी Monday 11 March 2024 07:03 AM UTC+00 इन दिनों चल रही माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में कार्यरत कर्मचारियों को प्रशासन की ओर से लोकसभा चुनाव में डयूटी के लिए प्रशिक्षण दिया जाना रहा है परेशानी बन रहा है। इसके चलते परीक्षा केन्द्रों पर कार्यरत केन्द्राधीक्षकों, अतिरिक्त केन्द्राधीक्षकों एवं वीक्षकों की डयूटी में फेरबदल करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की उच्च माध्यमिक और माध्यमिक की परीक्षाएं चल रही है। दूसरी ओर जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से आदेश जारी कर निर्देश दिए है कि लोकसभा चुनाव में लगने वाले अधिकारियों को 11 से 15 मार्च तक प्रशिक्षण दिया जाना है। ऐसे में परीक्षा केन्द्रों पर केन्द्राधीक्षक और अतिरिक्त केन्द्राधीक्षकों सहित वीक्षकों की डयूटी कर रहे कर्मचारियों को प्रशिक्षण में भाग लेना अनिवार्य होगा। उनके स्थान पर अन्य कर्मचारी अथवा अधिकारी की डयूटी परीक्षा में लगाई जाएगी। ऐसे में केन्द्राधीक्षकों की परेशानी बढ़ रही है। अवकाश के दिन हो आयोजन केन्द्रों पर कार्यरत संस्था प्रधानों का कहना है कि जिला प्रशासन को परीक्षा के अवकाश वाले दिन प्रशिक्षण का आयोजन किया जाना चाहिए, जिससे परेशानी का सामना नहीं करना पडता। पूर्व में भी इसी तरह के आदेश एफएसटी, एसएसटी, वीवीटी, वीएसटी अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए दिए गए थे, हालांकि समस्या से अवगत कराने पर उनका बाद में समय परिवर्तन कर दिया था। नाराज सेक्टर प्रभारियों ने प्रशिक्षण में किया हंगामा जिले में विधानसभा चुनावी डयूटी करने वाले 372 सेक्टर प्रभारियों के अलावा 282 एफएसटी, एसएसटी, वीवीटी, वीएसटी अधिकारियों का मानदेय नहीं मिला है और विभाग की ओर से लोकसभा चुनाव का प्रशिक्षण देना प्रारम्भ कर दिया है। शनिवार को प्रताप आँडिटोरियम में सेक्टर प्रभारियों के प्रशिक्षण के दौरान सेक्टर प्रभारियों ने मानदेय नहीं मिलने के मुददे सहित प्रशिक्षण में अव्यवस्था को लेकर हंगामा कर दिया और प्रशिक्षण हाँल से बाहर आ गए। ऐसे में विभाग के उच्चाधिकारियों ने मानदेय का भुगतान जल्द कराने के आश्वासन पर सेक्टर प्रभारी प्रशिक्षण में वापस लौटे। प्रशिक्षण लेने गए एक सेेक्टर प्रभारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि एडीएम ने भुगतान को जल्द कराने का आश्वासन दिया है, जिसके बाद सेक्टर प्रभारी शांत हुए और प्रशिक्षण करीब 1 घंटे बाद प्रारम्भ हो पाया। परीक्षा के लिए वीक्षक की व्यवस्था की जाए 11 से 15 मार्च तक चुनावी डयूटी का प्रशिक्षण दिया जाना है। ऐसे में परीक्षा केन्द्राधीक्षकोंं को परीक्षा अवकाश वाले दिन प्रशिक्षण लेने एवं अतिरिक्त केन्द्राधीक्षक का अगर प्रशिक्षण है तो केन्द्राधीक्षक अपने स्तर पर विद्यालय के व्याख्याता को इस दौरान अतिरिक्त केन्द्राधीक्षक का कार्य सौंपे। इसके अलावा बोर्ड परीक्षा में लगे किसी वीक्षक का प्रशिक्षण हैं तो उसके स्थान पर पीईईओ अथवा ब्लाँक क्षेत्र से परीक्षा के लिए वीक्षक की व्यवस्था की जाए। नेकीराम, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक, अलवर |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
