>>: खुले बोरवेल के गड्ढ़े दे रहे हादसे को न्यौता

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!


बहरोड़ सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर बोरवेल के गड्ढें खुले पडे है। जिन्हें काफी समय से उन्हे बंद नहीं किया गया। जिससे हादसा होने की आशंका बनी रहती है। बहरोड़में कचहरी के पीछे रेन बसेरा के सामने पूर्व विधायक के समय में एक बोरवेल कराया गया था जो कि सूखा निकला। इसके बाद संबंधित विभाग की ओर से उसको बन्द नहीं किया गया।


कॉलोनीवासियों ने पत्थर से ढका
बहरोड़ के कॉलोनीवासियों ने उस पर पत्थर रखकर ढक दिया। अब ये बोरवेल खुला हुआ है। जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। कॉलोनीवासियों ने बताया कि यहां से छोटे बच्चे गुजरते है और खेलते रहते हैं जो अनजाने में हादसे का शिकार हो सकते है।


कॉलोनीवासियों ने बताया कि इस संबंध में संबंधित विभाग को कई बार अवगत कराया गया। इसके बाद भी बोरवेल को बंद नहीं किया गया। इधर, बहरोड़ पीएचडी कार्यालय के अधिशासी अभियंता रामकिशोर यादव का कहना है कि बोरवेल खुला है तो इसकी जांच करवाकर बन्द कराने का काम किया जाएगा।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.