>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
'हैरिटेज' मीटिंग में मिनी पाकिस्तान और देशद्रोही जैसे बयानों ने मचाया तूफान, ढाई घंटे हुआ हंगामा Thursday 07 March 2024 02:00 AM UTC+00 Jaipur News : तीन वर्ष बाद हैरिटेज निगम की बैठक हुई। ग्रेटर निगम मुख्यालय के सभासद भवन में ढाई घंटे चली बैठक में सिर्फ हंगामा हुआ। बैठक के दौरान भाजपा और कांग्रेस के विधायकों में शब्दों के बाण चले। पार्षद सिर्फ हंगामा और नारेबाजी करते रहे। सदन में कई बार मर्यादा तार-तार हुई। कई पार्षद बोर्ड कार्यवाही रिकॉर्ड टेबल पर चढ़ गए। हंगामा बढ़ता देख शाम पांच बजे महापौर मुनेश गुर्जर ने साधारण सभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी। बैठक स्थगित होने के बाद ज्यादातर पार्षद ब्रीफ केस लेकर मुस्कुराकर चले गए। विवाद के कारण राष्ट्रगान भी नहीं हो पाया। विधायक गोपाल शर्मा ने आरोप लगाया कि राष्ट्रगान शुरू होने से पहले विधायक रफीक खान ने माइक के तार खींच दिए। उन पर देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए। वहीं, विधायक रफीक खान ने कहा कि वे झूठ बोल रहे हैं। राष्ट्रद्रोह का मामला तो उन पर चलना चाहिए।
पाकिस्तान का नाम उन्होंने सदन में क्यों लिया?
विधायक गोपाल शर्मा के मिनी पाकिस्तान के बयान पर हंगामा इतना जोरदार हुआ कि दर्शक दीर्घा में बैठे लोग भी अपने दलों के समर्थन में नारेबाजी करने लिए। कांग्रेस के एक पार्षद विधायक गोपाल शर्मा की तरफ बढ़े, सभा में तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस के पार्षद भिड़ गए और हाथापाई हो गई। बैठक में विधायक बालमुकुंदाचार्य और प्रशांत शर्मा भी मौजूद रहे।
अपनों ने भी घेरा
दो विधायक भिड़े, तीसरे ने संभाला
प्रस्तावों पर चर्चा नहीं चाहते थे पार्षद
भाजपा पार्षद रहे हमलावर
|
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
