>>: शिक्षामंत्री दिलावर का विमान आविष्कार को लेकर अजीबोगरीब बयान, बोले- '...नहीं लिखा स्कूल समय में नमाज पढ़ो'

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

Education Minister Dilawar's statement : राजस्थान के शिक्षामंत्री मदन दिलावर लगातार अपनी बयानबाजी के चलते चर्चाओं में बने हुए है। इसी कड़ी में शिक्षामंत्री दिलावर ने एक और अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने सोमवार को जयपुर में मीडिया से बातचीत में विमान आविष्कार का श्रेय एक भारतीय वैज्ञानिक को दिया। उनका कहना है कि राइट बंधुओं ने विमान का आविष्कार नहीं किया था।

 

 

 

भारतीय वैज्ञानिक ने किया विमान का आविष्कार

 

 

 

 

यह भी पढ़े- राजस्थान में पहली बार ट्रेनिंग ले रहे 15 थानेदार हिरासत में, SI पेपर लीक मामले में एसओजी की बड़ी कार्रवाई

 

 

 

शिक्षामंत्री मदन दिलावर से सिलेबस को लेकर एक सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब में कहा कि यह जरूरी नहीं है कि सभी बातें सिलेबस में शामिल ही हों। पाठ्यक्रम की सीमाएं होती है। लेकिन वास्तविक बातें बताना जरूरी है। इसी संदर्भ में आम जनता को बताने की कोशिश है कि विमान का आविष्कार तलपड़े नाम के भारतीय वैज्ञानिक ने मुंबई में किया था।

 

 

यह भी पढ़े- बीकानेर में देर रात एक छोटे से सैलून पर अचानक क्यों पहुंचे CM भजनलाल, देखें VIDEO

 

 

स्कूलों को नहीं बनने धर्मांतरण के अड्डे- शिक्षामंत्री

 

 

 

दिलावर ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने के लिए कमेटी से सुझाव मांगे हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों में कहीं नहीं लिखा की स्कूल समय में बालाजी की पूजा करने या नमाज पढ़ने जाओ। हम किसी भी कीमत पर स्कूलों को लव जेहाद और धर्मांतरण के अड्डे नहीं बनने देंगे।

 

यह भी पढ़े- राजस्थान में BJP की 5 सीटों पर महिलाओं ने ठोकी ताल, बढ़ेगी मुश्किलें...! जानें पूरी इनसाइट स्टोरी

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.