>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
Table of Contents |
विवादों में फंसे पूर्व मंत्री भजनलाल...मकान पर अतिक्रमण का नोटिस चस्पा Monday 11 March 2024 04:57 PM UTC+00 भाजपा की सरकार बनने के बाद अब कांग्रेस के पूर्व मंत्री एवं वैर से विधायक रहे भजनलाल जाटव भी विवादों में घिर गए हैं। भजनलाल जाटव पर अपने मकान का निर्माण एनएचएआई की जमीन पर कराने का आरोप है। हालांकि इस मामले की शिकायत पिछले माह फरवरी माह में ही हो गई थी, लेकिन कार्रवाई रिकॉर्ड मिलान करने को लेकर रुकी हुई थी। एक-दो मार्च को रिकॉर्ड का मिलान होने के बाद उनके मकान का कुछ हिस्सा एनएचएआई की जमीन पर बना होने की पुष्टि के बाद अब उन्हें नोटिस दिया गया है। पांच मार्च 2024 की तारीख में नोटिस संबंधित कार्यालय से निकल गया था, लेकिन अब चस्पा किया गया है। हालांकि नोटिस देने पहुंची टीम ने उनके परिजनों से भी बात की, लेकिन किसी ने भी नोटिस लेने से इंकार कर दिया। ऐसे में टीम को नोटिस मकान पर ही चस्पा कर आना पड़ा। महुआ-भरतपुर एक्सप्रेस वे लिमिटेड एनएच-21 के अधिकारी की ओर से जारी नोटिस में लैंड एवं ट्रैफिक एक्ट 2002 (एनएचएआई) की धारा 37 के तहत भजनलाल जाटव पुत्र गुलकंदी निवासी झालाटाला थाना हलैना वैर पर पक्की सीढ़ी, गेट व बेसमेंट का रास्ता, जनसैट लगाकर कब्जा करना बताया गया है। जो कि आमौली टोल प्लाजा एरिया में आता है। साथ ही यह भी उल्लेख किया है कि यह कार्य अपराध की श्रेणी में आता है अगर सात दिन के अंदर अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है तो उचित कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस के पूर्व विधायकों की बढ़ रही मुश्किलें हकीकत यह है कि भाजपा की सरकार बनने के बाद कांग्रेस के पूर्व विधायकों की मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं, बल्कि कभी किसी जांच तो कभी उनके खास समर्थकों की जांच के नाम पर मुश्किल बढ़ती जा रही हैं। जहां कामां की पूर्व विधायक जाहिदा खान के पहाड़ी व कामां में पंचायत समिति प्रधान पुत्र-पुत्री को निलंबित किया जा चुका है तो वहीं नदबई के पूर्व विधायक जोगिन्दर सिंह अवाना के उच्चैन पंचायत समिति के प्रधान पुत्र हिमांशु अवाना को भी निलंबित किया जा चुका है। जबकि अन्य विधानसभा क्षेत्रों में किसी न किसी प्रकरण में जांच शुरू की जा चुकी है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
