>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
आज यहां चलेगी जोरदार हवाएं, पड़ेंगे ओले, IMD ने दिया 23 जिलों में भयंकर ALERT, जानें मार्च में कैसा रहेगा मौसम Saturday 02 March 2024 03:59 AM UTC+00 Weather Today: प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम पूरी तरह बदल गया। सुबह से बादल छाने के साथ तेज रफ्तार से हवाएं चलने से कई बार बारिश के आसार बने। मौसम विभाग ने 23 जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आज अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, सवाईमाधोपुर और सीकर में मेघगर्जन, वज्रपात, ओलावृष्टि, 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चलेंगी। वहीं श्रीगंगानगर, पाली, नागौर, जोधपुर, जालोर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, बाड़मेर, टोंक, सिरोही, बूंदी, भीलवाड़ा और अजमेर में येलो अलर्ट जारी करते हुए मेघगर्जन, वज्रपात और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
