>>: राजस्थान में इस रूट पर चलने वाली वंदे भारत का बदल गया लुक, अब इस अंदाज में आएगी नजर

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

Vande Bharat Train : अजमेर। राजस्थान के अजमेर से चंडीगढ़ के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का लुक बदल गया है। अब यह ट्रेन भगवा रंग में तब्दील हो गई है। अजमेर-दिल्ली कैंट-चंडीगढ़ वंदेभारत के रैक केसरिया रंग के होंगे। पिछले साल यह ट्रेन अजमेर-दिल्ली कैंट के बीच शुरू हुई थी। इसे पिछले माह चंडीगढ़ तक बढ़ाया गया है। सफेद रंग वाले रैक को भी केसरिया रैक से रिप्लेस किया गया है।

अजमेर-दिल्ली कैंट-चंडीगढ़ वंदेभारत ट्रेन के नए लुक को देखकर यात्री स्तब्ध रह गए और खुशी जाहिर की। खास बात ये रही कि ट्रेन का टीटीई भी राजस्थानी वेशभूषा नजर आया। टीटीई के सिर पर राजस्थानी पगड़ी थी। हालांकि, रेलवे की तरफ से ये ड्रेस निर्धारित नहीं थी। टीटीई का कहना था कि पगड़ी राजस्थान की पहचान है, इसलिए इसे पहना है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के इस शहर से जम्मूतवी के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, इन-इन स्टेशनों पर ठहरेगी ट्रेन

मार्च में शुरू हुआ था ट्रेन का संचालन

जानकारी के मुताबिक अजमेर-दिल्ली कैंट के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का विस्तार मार्च महीने में चंडीगढ़ तक किया गया था। तब इस ट्रेन का रंग सफेद व नीला था, जो नई दिल्ली से कटरा के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन की तर्ज पर था। लेकिन, अब ट्रेन संख्या 20978 और 20977 का लुक बदल गया है। अब यह ट्रेन केसरिया रंग में रंग गई है।

 

6 दिन ही चलती है ये ट्रेन

अजमेर-दिल्ली कैंट-चंडीगढ़ वंदेभारत ट्रेन सप्ताह में बुधवार को छोड़कर छह दिन चलती है। 8 कोच की ये ट्रेन 7 घंटे में चंडीगढ़ से जयपुर पहुंचती है। यह ट्रेन चंडीगढ़ से दोपहर 3:15 बजे रवाना होकर रात 11:36 बजे अजमेर आती है। वापसी में यह ट्रेन अजमेर से सुबह 6:20 पर रवाना होकर दोपहर 3:45 बजे चंडीगढ़ पहुंचती है। रास्ते में जयपुर, अलवर, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट और अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव होता है।

यह भी पढ़ें : अलवर में दिग्गजों ने संभाली कमान... बीजेपी के 'चाणक्य' आज भरेंगे हुंकार, 15 को प्रियंका गांधी का रोड शो

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.