>>: अलवर में है ऐतिहासिक रॉक पेंटिंग... आज तक बनी हुई है रहस्य

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

प्रदेश का पुरातत्व विभाग पुरानी सभ्यताओं से पर्दे को उठा रहा है, लेकिन अलवर जिल से 12 किलोमीटर दूर हाजीपुर-डडीकर की वादियों में बनी सैकड़ों साल पुरानी रॉक-पेंटिंग से पर्दा नहीं उठा पाया है। ये रॉक पेंटिंग गुफानुमा पत्थरों में बनाए गए हैं। सबसे बड़ी बात है कि इन पेंटिंग को देखने के लिए बहुत कम संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं।

b.jpg


इन रॉक पेंटिंगों का विस्तार अरावली की वादियों में 5 से 6 किलोमीटर फैला हुआ है। सरकार की देखरेख के अभाव में अब ये रॉक पेंटिंग फीकी होने लगी है। इनका गेरूवा रंग उडने लगा है। विभाग ने बूंदी जिले में इस प्रकार की रॉक पेंटिंग की खोज की

c.jpg


इसी प्रकार की रॉक पेंटिंग मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में भीमबैठका में है जो पूर्व मानव की गतिविधियों का केन्द्र माना जाता है, लेकिन अलवर जिले में वर्षों साल पुरानी बनी रॉक पेंटिंग से अभी लोग अछूतें है।

d.jpg


रॉक पेंटिंग में बने है चित्र : डडीकर क्षेत्र के आसपास की पहाड़ियों में अधिकांश पत्थरों (शिलाओं) पर अलग-अलग प्रकार की रॉक पेंटिंग उकेरी हुई है। इसमें स्वाथिक के सीधे और उल्टे चित्र, व्हेल मछली, एक सींग का बैल, हाथी, घोड़ा, शेर, मोर, मानव की आकृति आदि बनी हुई है।

e.jpg


निजी संस्था के ओर से इसको संवारने का काम किया जा रहा है। पुरातत्वविद डॉ. नीता दुबे ने इस रॉक के पेंटिंग पर अध्ययन किया और पेंटिंग को मार्क किया। हालांकि उन्होंने बताया कि कार्बन डेटिंग पद्धति के बाद ही इनकी सही उम्र की जानकारी मिल सकती है। इस जगह पर रिसर्च की और आवश्यकता है। यहां पर भी कोई पुरानी सभ्यता मिल सकती है।

f.jpg


निजी संस्था ने ए से लेकर जी तक मार्क किया

एक निजी संस्था इस धरोहर को संवारने के लिए अपने स्तर पर इन पहाडियों में बनी रॉक पेंटिंग को ए से लेकर जी तक मार्क करवाया। संस्था के निर्माण बौद्धी साधू ने बताया कि ये काम इसलिए किया जा रहा है कि ताकि इनको सुरक्षित रखा जा सके और इस क्षेत्र को पयर्टक स्थल के रूप में विकसित किया जा सके।

g.jpg


इन रॉक पेंटिंगों को एक ब्लॉक में 6 से 7 रॉक पेंटिंग है। प्रत्यके ब्लॉक में अलग-अलग प्रकार की पेंटिंग बनी हुई है। इस प्रकार की पहाड़ियों की आकृति केवल पानी और हवाओं के माध्यम से ही बनती हैं। हो सकता है ये क्षेत्र कभी पानी से लबालब हो और अब सूख गया हो।

h.jpg


ये क्षेत्र पर्यटक के रूप में हो सकता है विकसित

हाजीपुर-डड़ीकर का रॉक पेटिंग वाला क्षेत्र पर्यटक के रूप में विकसित हो सकता है। यह पूरा क्षेत्र सरिस्का बफर जोन में शामिल है।

i.jpg


यहां पर पैंथर की साइटिंग होती है। यहां के रहने वाले शेरसिंह ने बताया कि यहां पर पैंथर का आना-जाना लगा रहता है और कई बार घरों के पास बने पानी पीता देखा गया है।

j.jpg


कई बार बकरियों को भी इसने शिकार किया है। अगर पर्यटक क्षेत्र के रूप में विकसित होगा तो यहां पर्यटन का आवगमन बढ़ेगा। इससे यहां के आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। यहां के लोगों को स्वरोजगार मिल सकता है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.