>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
स्वाधीनता दिवस समारोह में गहलोत ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, सेनानियों को किया नमन Sunday 15 August 2021 09:52 AM UTC+00 जयपुर। 75 वें स्वाधीनता दिवस के मौके पर रविवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन हुआ। राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने झंडारोहण कर परेड की सलामी ली। इस दौरान अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ज्ञात-अज्ञात सभी स्वाधीनता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि आजादी के लिए अनेक योद्धाओं ने त्याग और बलिदान दिया है। हम आजादी के 75 वें साल में प्रवेश कर रहे हैं, यह ऐतिहासिक क्षण है इतने बड़े देश को एक और अखंड रखना बड़ी चुनौती है। गिनाई सरकार की उपलब्धियां उन्होंने कहा कि आईआईटी, आईआईएम जैसे संस्थान राजस्थान में बन गए हैं। राजस्थान अब वह राजस्थान नहीं रहा जिसमें अकाल और सूखे पड़ते थे। मनरेगा योजना वरदान साबित हुई है। सीएम ने कहा कि जल जीवन मिशन में हम केंद्र से 90 फ़ीसदी भागीदारी की मांग कर रहे हैं। राजस्थान में लोग पानी के लिए तरसते हैं इसलिए हमने पूर्वी राजस्थान के लिए अलग से योजना बनाई है वह राष्ट्रीय योजना घोषित की जानी चाहिए। एक लाख लोगों को नौकरियां हर ब्लॉक में खेल स्टेडियम बन रहे हैं, गवर्नेंस के अधिकांश काम अब इंटरनेट के जरिए होते हैं। सीएम ने कहा कि कोरोना काल में मैंने करीब 450 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठकर की है। अब प्रशासन गांवों के साथ अभियान शुरू होने वाले हैं, गांवों के लोगों को तकलीफ नहीं होनी चाहिए इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। सीएम ने कहा कि भ्रष्टाचार पर हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है। एफआईआर आवश्यक रूप से दर्ज करने की व्यवस्था हमारी सरकार ने शुरू की है। हालांकि इससे संख्या जरूर बड़ी है लेकिन लोगों को न्याय मिलने लगा है। कोरोना का बेहतर प्रबंधन किया स्कूल खोलने पर जल्दबाजी नहीं स्वास्थ्य के क्षेत्र में हम सर्वश्रेष्ठ बनना चाहते हैं इसके लिए चिरंजीवी योजना के तहत सभी पात्र लोगों का बीमा कराया गया है। सीएम ने कहा कि किसानों को 16 हजार करोड़ की सब्सिडी मिल रही है, किसानों के लिए अलग से बजट का ऐलान भी किया गया है तमिलनाडु में भी किसानों के लिए अलग बजट पेश किया है, हम उसका अध्ययन करवा रहे हैं। हुए रंगारंग कार्यक्रम |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
