>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
गहलोत का मोदी सरकार पर निशाना, 'केंद्र सरकार ने ठान रखा है हठधर्मिता से करना है राज' Sunday 15 August 2021 09:36 AM UTC+00 जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। गहलोत ने ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने तय कर रखा है की हठधर्मिता से ही राज करेंगे और किसी की परवाह नहीं करेंगे। गहलोत ने रविवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में स्वाधीनता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में शिरकत करते हुए मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हम संविधान की शपथ लेते हैं और संविधान की शपथ के अनुसार व्यवहार हो रहा या नहीं यह पूरा देश देख रहा है। उन्होंने कहा कि शपथ के अनुसार आचरण व्यवहार होगा तो कोई दिक्कत नहीं होती है लेकिन आज असहमति को कोई स्थान नहीं मिल रहा है। उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार ने तय कर रखा है कि हठधर्मिता से ही राज करना है और किसी की परवाह नहीं करना है इसलिए उनका शासन फेल हो रहा है। आज पूरा देश दुखी है, अगर समय पर वैक्सीन मिल जाती तो मृत्यु दर को कम होती। सीएम ने कहा कि मोदी सरकार 50 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाने की बात कर रही है लेकिन 50 करोड़ लोग तो केवल सिंगल डोज वाले हैं। डबल डोज वाले तो केवल 10 फ़ीसदी हुए हैं, कब तक पूरी वैक्सीन लग पाएगी, ये पता नहीं है, यह बहुत नाजुक स्थिति है। ऐसे कई लोग हैं पत्रकार, साहित्यकार लेखक जिन्हें राजद्रोह के मामले में जेल में बंद कर रखा है। संवैधानिक संस्थाएं जुडिशरी, इनकम टैक्स, सीबीआई, ईडी सब पर दबाव है, सरकार का दुरुपयोग कर रही है। सीएम ने कहा कि पहले छापे की कार्रवाई होती है फिर इलेक्शन कैंपेन शुरू होता है, किसी को घमंड में नहीं रहना चाहिए। घमंड राजनीति में किसी का नहीं रहता। जनता समय आने पर इनको सबक सिखाएगी। देश के लिए इंदिरा-राजीव गांधी शहीद हुए सीएम ने कहा कि इंदिरा गांधी एक महान नेता थी जो आयरन लेडी के नाम से पूरी दुनिया में जाने जाती थी। इंदिरा गांधी ने हिंदुस्तान को खालिस्तान नहीं बनने दिया और अपने प्राणों की आहुति दे दी। राजीव गांधी को याद करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि देश में आज राजीव गांधी का सपना पूरा हुआ है जो आज हम कंप्यूटर, इंटरनेट और मोबाइल देख रहे हैं, यह सपना राजीव गांधी ने देखा था और उसे पूरा करने का काम किया था। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
