>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
राज्य में बजरी के विकल्प के रुप में एम सेंड इकाइयों को देंगे बढ़ावा : गुप्ता Saturday 20 May 2023 12:18 PM UTC+00 जयपुर। राज्य में बजरी के सस्ते व सुगम विकल्प के रुप में एम सेंड के उपयोग को और अधिक बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए नई इकाइयां लगाने के लिए निवेशकों को प्रोत्साहित करेंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस, पेट्रोलियम, उद्योग व एमएसएमई वीनू गुप्ता ने शनिवार को इसकी बैठक लेने के दौरान बताया कि राज्य सरकार की एम-सेंड नीति में सरकारी निर्माण कार्य मेें बजरी के विकल्प के रुप में कम से कम 25 प्रतिशत एम सेंड का उपयोग अनिवार्य है। एम सेंड नीति जारी होने के बाद करीब सवा करोड़ टन एम सेंड का वार्षिक उत्पादन होने लगा है। प्रदेश में निजी और रियल एस्टेट सेक्टर सहित निर्माण सेक्टर में भी एम सेंड के उपयोग को बढ़ावा देने के समन्वित प्रयास करने होंगे। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
