>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
'करोड़ों का कैश-सोना बरामद, फिर भी ED-CBI-IT से छिपाई कार्रवाई', गजेंद्र शेखावत के गहलोत सरकार पर गंभीर आरोप Saturday 20 May 2023 10:26 AM UTC+00 जयपुर। राजस्थान के सरकारी विभाग के दफ्तर से करोड़ों रुपए की नकदी और सोना बरामद ( Jaipur Cash gold bars in Secretariat's almirah ) होने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। कैश और सोना कहां से आया और कौन इसका 'मालिक' है, इस बारे में जहां पुलिस से लेकर आला अफसर पड़ताल कर रहे हैं, तो वहीं नेताओं की बयानबाज़ी से सियासी पारा गरमाने लगा है।
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ( Gajendra Singh Shekhawat ) ने अब इस ताज़ा मामले को लेकर एक बार फिर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( CM Ashok Gehlot ) और गहलोत सरकार को निशाने पर लिया है।
शेखावत ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'जिस तरह से डिजिटल करेंसी की भाषा में गूगल-पे को जी-पे के नाम से पुकारा जाता है, ठीक वैसे ही आज राजस्थान में जी-पे गहलोत-पे बन गया है। राजस्थान की सरकार ने भ्रष्टाचार सारी हदें पार कर ली हैं।
मंत्री-मुख्यमंत्री तक एक-दूसरे पर लगा रहे आरोप
ना सीबीआई, ना इनकम टैक्स, ना ईडी
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि इस तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं कि यह जितना डिस्क्लोज किया गया और जितना मिला है, उसमें भी बहुत बड़ा अंतर है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
