>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का शेड्यूल...पढ़िए टाइम टेबल Wednesday 31 May 2023 09:40 AM UTC+00 Rajasthan State Open School Board : राजस्थान राज्य ओपन स्कूल बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर चुका है। इसके मुताबिक, 10वीं की परीक्षाएं 31 मई से 20 जून 2023 तक और 12वीं की 31 मई से 24 जून तक होंगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। इन कक्षाओं की परीक्षा के लिए राज्यभर में करीब सवा लाख व जिले में 800 से ज्यादा विद्यार्थी पंजीकृत है। जिनमें दसवीं में 415 तथा बारहवीं में 426 परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षार्थियों को 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। भरतपुर में परीक्षार्थियों के लिए 4 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 1 केंद्र भरतपुर शहर में और 1-1 केंद्र डीग, बयाना व सेवर में बनाया गया है। विदित रहे कि आमतौर पर विभिन्न कारणों से पढाई छोड़ चुके विद्यार्थियों सहित कामकाजी छात्र-छात्राओं के लिए माध्यमिक व उच्च माध्यमिक कक्षा पास करने के लिए स्टेट ओपन बोर्ड बेहतरीन अवसर प्रदान करता है।
ये रहेगी दसवीं का टाइम टेबल ![]()
बारहवीं का टाइम टेबल
शिक्षकों को मिलेगी पीएल |
भरतपुर में बोले मंत्री सुभाष गर्ग, अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर गठित करेंगे बोर्ड Wednesday 31 May 2023 03:56 PM UTC+00 भरतपुर. वीरांगना अहिल्या बाई होल्कर ने देश की सामाजिक सद्भाव एवं एकता के लिए सभी धर्म एवं जातियों के लोगों को साथ लेकर संघर्ष किया। उनका नाम आज भी भारतीय इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। वीरांगना अहिल्या बाई होल्कर को सरकार सम्मान देगी। उनके नाम पर जल्द विकास बोर्ड का गठन कराया जाएगा। यह बात तकनीकी शिक्षा एवं आयुर्वेद राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने कही। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |


