>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
धक्का मार गाड़ी पर पुलिस सवार, कैसे पकड़ में आए अपराधी! Monday 26 June 2023 12:46 PM UTC+00 गोविन्दगढ. एक तरफ शातिर अपराधी नई और हाईटेक गाडिय़ों का प्रयोग कर आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, तो पुलिस की गाड़ी का हाल बेहाल है। खुद पुलिसकर्मी गाड़ी में बैठने से कतराते हैं। रात में गश्त के दौरान भी पुलिस को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आलम है कि ध्क्का मार वाहन में पुलिस को सवार होना पड़ रहा है। ऐसे में अपराधी कैसे पकड़ में आए। आरोप है कि पुलिस की गाड़ी को तेज स्पीड में भगाओ तो ब्रेक नहीं लगने का डर रहता है। नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि एक बार अपराधी का पीछा करते समय घुमाव पर पुलिस की गाड़ी बड़ी मुश्किल से कंट्रोल हुई थी। जिसके बाद पुलिस कहीं भी अपराधियों को पकडऩे और दबिश में सरकारी वाहन इस्तेमाल करने से कतरा रही है। पुलिस पर हमले में किया क्षतिग्रस्त वाहन की लाइट भी कमजोर नई गाड़ी आते ही कराएंगे उपलब्ध |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
