>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
दर्दनाक हादसाः नीलगाय को बचाने के प्रयास में पलटी कैंपर गाड़ी, दो की मौत Monday 26 June 2023 01:31 PM UTC+00 गिड़ा (बाड़मेर)। गिड़ा क्षेत्र के मानपुरा खारड़ा व परेऊ सरहद पर गिड़ा से परेऊ की तरफ जा रही एक कैंपर गाड़ी के अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें सवार भासभर निवासी दो जनों की मौत हो गई, वहीं आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी गंभीर घायलों को बालोतरा रैफर किया गया। पुलिस ने बताया कि गाड़ी में सवार लोग भासभर से गाले ढाणी कुंपलिया अपने रिश्तेदारी में जा रहे थे । गिड़ा परेऊ सरहद के बीच गोलाई में अचानक नीलगाय आ जाने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी में आठ से दस लोग सवार थे। जिसमें लूने खान(77) पुत्र दिंधे खान, इसाक खान(60) पुत्र पांधी खान दोनों निवासी भासभर तहसील रामसर जिला बाड़मेर की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जमीयत बानो पत्नी इसाक ,इनायती बानो पत्नी अनवर खान , रुकसाना बानो पुत्री नसीर खान , भागी बानो पत्नी सुमार खान व रहीसो पुत्री सुमार खान सभी निवासी भासभर तहसील रामसर गंभीर घायल हो गए । दो लोगों को मामूली चोट आई । गंभीर घायलों को बालोतरा रेफर किया गया। जिसमें से एक महिला जमीयत बानो को गंभीर हालत में बालोतरा से जोधपुर रेफर किया गया। दोनों मृतकों के शव गिड़ा मोर्चरी में रखे गए। मेडिकल करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया गया। यह भी पढ़ें : शादी की खुशियां मातम में बदली, बहनों की डोली उठने से पहले ही दुनिया छोड़ गया भाई सड़क पर संकेत बोर्ड नहीं यह भी पढ़ें : कार व एसयूवी की भिड़ंत में तीन की मौत, हनुमान बेनीवाल की रैली में शामिल होने जा रहे थे |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
