>>: ठेकेदार व जेइएन की लापरवाही से लगा करंट, मामला दर्ज

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

पोकरण. क्षेत्र के गोमट गांव के पास गत 29 मई को करंट से झुलसे एफआरटी कार्मिक के पिता ने ठेकेदार व जेइएन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार विरमदेवरा निवासी चुतरसिंह पुत्र मिट्ठुसिंह रावणा राजपूत ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसका पुत्र धनराजसिंह डिस्कॉम के अंतर्गत संधा एंड कंपनी में एफआरटी टीम में लाइनमैन के पद पर गत 2 वर्षों से पोकरण सर्किल में नियमित रूप से कार्यरत है। 29 मई को सुबह करीब 9-10 बजे वह गोमट गांव में लाइट ठीक करने के लिए गया था। पोल पर चढऩे से पूर्व एफआरटी कार्मिक मुकेश माली से पूछा तो उसने बताया कि ठेकेदार प्रेमसिंह ने जेइएन से शटडाउन ले लिया है। पूरी तरह से आश्वस्त होने के बाद वह पोल पर चढ़ा और कार्य शुरू किया। इसी दौरान लापरवाही से बिना सूचना के विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी गई। जिसके कारण धनराजसिंह 11 केवी की लाइन की चपेट में आ गया और करंट से उसका पूरा शरीर झुलस गया एवं पोल से नीचे गिरकर बेहोश हो गया। उसे पोकरण के राजकीय अस्पताल लाया गया और यहां से जोधपुर रैफर कर दिया गया। गत 25 दिनों से वह जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती है। हादसे के बाद डिस्कॉम व संधा एंड कंपनी की ओर से अभी तक कोई सारसंभाल नहीं की गई है, न ही कोई सहायता दी गई है। धनराजसिंह झुलस जाने के कारण एक हाथ व पैर से लाचार हो गया है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने ठेकेदार व जेइएन के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच हेड कांस्टेबल रोहित पालीवाल कर रहे है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.