>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
भणियाणा में सर्किल विवाद को लेकर जुलूस निकालकर दिया ज्ञापन Monday 26 June 2023 02:00 PM UTC+00 पोकरण. क्षेत्र के भणियाणा गांव के मुख्य चौराहे के सौंदर्यकरण, प्रतिमा लगाने को लेकर चल रहा विवाद लगातार जारी है। सोमवार को बड़ी संख्या में लोगों ने गांव में सभा आयोजित कर जुलूस निकाला और विरोध जताया। गौरतलब है कि गत दिनों ग्राम पंचायत की ओर से चौराहे के सौंदर्यकरण का कार्य शुरू किया गया था। जिसके बाद 21 जून की मध्यरात्रि बाद कुछ युवाओं ने चौराहे पर महाराणा प्रताप की तस्वीर स्थापित की और मालाएं पहनाई। जिसका लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर चलाया। इस दौरान अन्य लोग एकत्रित हो गए और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तस्वीर को ससम्मान पुलिस थाने में रखवा दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस जाब्ता गांव में तैनात कर दिया। दूसरे पक्ष ने जैसलमेर पहुंचकर जिला कलक्टर को एक ज्ञापन सुपुर्द किया और विरोध जताते हुए चौराहे पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाने की मांग की। जिसके बाद सोमवार को एक पक्ष की ओर से सभा आयोजित कर जुलूस निकाला गया। चौराहे के सौंदर्यकरण व प्रतिमा लगाने का विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसको लेकर पुलिस की ओर से भी एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल गांव में तैनात कर गश्त भी बढ़ा दी गई है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
