>>: जीप की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

बाड़मेर सड़क मार्ग पर दूधवा गांव की सरहद में चौहटन की तरफ जा रही बाइक को सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो जीप ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। बाइक सवार शिक्षक के सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे बाड़मेर जिला अस्पताल पहुंचाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया तथा गाड़ी को जब्त कर लिया। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर जांच शुरू की है।

चौहटन एएसआई नैनाराम ने बताया कि धारासर के आईदान की ढाणी निवासी पदमाराम (40) रविवा बाड़मेर से अपने गांव जाने के लिए चौहटन की तरफ जा रहा था। सामने से आ रही बोलेरो जीप ने दूधवा गांव की सरहद में बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से उनके सिर पर गंभीर चोट लगने से वह गंभीर घायल हो गया। घायल को पहले चौहटन अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद 108 एम्बुलेंस से बाड़मेर जिला अस्पताल रेफर किया वहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक पदमाराम पेशे से शिक्षक है, रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है
राउमावि देताणी में कार्यरत था शिक्षक

पुलिस के अनुसार शिक्षक पदमाराम जाट राउमावि देतानी में स्कूल देतानी कार्यरत था, रविवार रात बाड़मेर से अपने गांव धारासर जाने के लिये बाइक पर चौहटन की तरफ जा रहा था, उसके एक पुत्र व एक पुत्री है। हादसे की जानकारी मिलते ही घर में मातम छा गया है, परिवार के सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.