>>: थार में सर्दी दिखाने लगी तेवर, रात का पारा 15.2 डिग्री

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!
  • दिन का तापमान रात से दोगुना
  • सर्द हवा के चलते न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री से ज्यादा की आई कमी
  • अब लगने लगी सर्दी, गर्म कपड़े निकले बाहर

थार में सर्दी का असर तेजी से बढ़ रहा है। रात का पारा 2 डिग्री की गिरावट के साथ 15.2 पर आ गया। सुबह तेज सर्द हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी। बाद में धूप निकलने पर राहत मिली। हालांकि दिन का तापमान अभी रात के पारे से दोगुना चल रहा है। ऐसे में रात में तेज सर्दी का असर और दिन में राहत मिली हुई है।

बाड़मेर में दिवाली से मौसम में तेजी से बदलाव आया है। पिछले चार दिनों में रात का तापमान करीब 6 डिग्री से अधिक गिरा है। अब सर्द हवा का दौर भी शुरू हो गया। वहीं सुबह धुंध भी छाई रही। धूप भी सुबह साढ़े आठ बजे बाद ही निकल पाई।
सामान्य से नीचे आया तापमान
रात और दिन का पारा सामान्य से नीचे आया है। न्यूनतम और अधिकतम में एक-एक डिग्री की कमी बुधवार को दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में दिन के पारे में भी और कमी के संकेत दिए है। वही रात का पारा चार दिनों में 10 डिग्री तक नीचे जा सकता है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.