>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
अप्रिय वारदात या अशांति की आशंकाओं को देखते हुए कवायद Friday 17 November 2023 06:01 AM UTC+00 आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं भयमुक्त मतदान को लेकर पुलिस की ओर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे है। विधानसभा क्षेत्र में स्थित सभी पुलिस थानों में लगभग सभी हथियार जमा किए गए है। इसी प्रकार मतदान पूर्व व मतदान के दिन किसी भी तरह की अप्रिय वारदात या अशांति की आशंकाओं को देखते हुए 558 लोगों को पाबंद किया गया है। पुलिस के अनुसार पूर्व में चिन्हित अपराधिक प्रवृति के लोगों, हिस्ट्रीशीटर व अशांति फैलाने की आशंका के चलते विभिन्न स्त्रोतोंं से जानकारी हासिल कर अलग-अलग पुलिस थानों में विभिन्न धाराओं में ऐसे लोगों को नोटिस देकर पाबंद किया गया है। ...ताकि बनी रहे कानून एवं शांति व्यवस्था पुलिस की ओर से लोगों को नोटिस देकर चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी, अशांति नहीं फैलाएंगे और न ही ऐसी किसी गतिविधि को अंजाम देंगे, जो विधि व लोकहित के विरुद्ध हो एवं चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करती हो, इसके लिए पाबंद किया गया है। किसी व्यक्ति अथवा व्यक्तियों के समूह को नुकसान होता हो, स्वतंत्र, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया प्रभावित व बाधित होती हो और आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन होता हो, ऐसी धाराओं में पुलिस की ओर से अपने-अपने थानाक्षेत्र में अपराधिक प्रवृति के लोगों को पाबंद किया जाता है। पाबंद करने की मुख्य धाराएं दंड प्रक्रिया संहिता सीआरपीसी 107- सदाचार का पालन करने व शांति बनाए रखने, किसी व्यक्ति को शांतिभंग करने के लिए दुष्प्रेरित करना सीआरपीसी 116 - किसी भी अपराधिक गतिविधि की इतिला मिलने पर उसकी सच्चाई की जांच की प्रक्रिया सीआरपीसी 110 - अभ्यस्त अपराधियों से सदाचार का पालन करने व परिशांति बनाए रखने सीआरपीसी 151 - किसी पुलिस अधिकारी को संज्ञेय अपराध की परिकल्पना का पता है तो आरोपी को बिना किसी आदेश या वारंट के गिरफ्तार किया जा सकता है सबसे ज्यादा नाचना तो सांकड़ा में कम पोकरण विधानसभा क्षेत्र में 8 पुलिस थाने है। इनमें से नोख पुलिस थाना अब फलोदी जिले में चला गया है। अब 7 पुलिस थाने जैसलमेर जिले में है। सबसे ज्यादा नाचना में 173 जनों को पाबंद किया गया है तो सबसे कम सांकड़ा में 48 जनों को पाबंद किया गया है। इसके अलावा कुल 7 पुलिस थानों में 558 जनोंं को पाबंद किया गया हैै। ये सभी लोग मतगणना, चुनाव परिणामों की घोषणा व अग्रिम आदेशों तक किसी भी तरह की अप्रिय वारदात नहीं करने के लिए पाबंद रहेंगे। 151 में किया गिरफ्तार पाबंद करने के साथ ही पुलिस की ओर से धारा 151 में गिरफ्तार भी किया गया है। 151 में गिरफ्तार करने के साथ उन्हें छह माह के लिए पाबंद किया गया है। पोकरण में सर्वाधिक 32 जनों एवं लाठी में सबसे कम 6 जनों को गिरफ्तार किया गया है। यहां इतने लोगों को किया पाबंद पुलिस थाना पाबंद गिरफ्तार पोकरण 87 32 रामदेवरा 55 12 भणियाणा 67 12 लाठी 69 06 नाचना 173 12 सांकड़ा 48 09 फलसूंड 59 14 |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
