>>: सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा 'गर्ल डिनर', जानिए क्या है इस डाइट का राज

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

इन दिनों सोशल मीडिया पर गर्ल डिनर ट्रेंड में है। एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के वीडियो शेयर करने के बाद यह डाइट काफी ट्रेंडिंग है। गर्ल डिनर में अलग—अलग खाद्य पदार्थों को शामिल किया जाता है, इसकी खासियत यह है कि इसमें बिना पकाए खाद्य पदार्थों और कम कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों को शामिल किया जाता है। जैसे चेरी टमाटर, अंगूर, पिस्ता, काजू, बादाम और पनीर जैसे सीधे खाने वाले खाद्य पदार्थ मिक्स किए जाते हैं। यह डिनर के साथ एक हेल्दी स्नेक्स के रूप में खाया जाता है।

इसलिए पड़ा नाम
इस डाइट का नाम गर्ल डिनर इसलिए पड़ा, क्योंकि यह महिलाओं के लिए एक हेल्दी स्नेक्स है। अक्सर वर्किंग वीमन थकान के बाद कुछ हेल्दी खाना चाहती हैं, ऐसे में इसे बनाने में भी ज्यादा टाइम नहीं लगता और एनर्जी लेवल भी बढ़ जाता है। सलाद के रूप में इसे खाया जा सकता है। इसमें सभी चीजें कच्ची होती है और प्लांट बेस्ड होती है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक संतुलित भोजन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है, इस दिशा में गर्ल डिनर फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है, जिससे वजन नियंत्रित रहता है। सबसेे अहम इसमें आर्टिफिशियल शुगर और नमक नहीं होता। इससे हार्ट और ब्रेन की सेहत में कई लाभ देखने को मिलते हैं।

खुद के टेस्ट के हिसाब से कर सकते हैं तैयार
गर्ल डिनर डाइट को आप अपने हिसाब से भी तैयार कर सकते हैं। फल व सब्जियों के साथ—साथ आप इसमें नट्स और हेल्दी फैट्स भी डाल सकते हैं। इससे इस डाइट में पोषक तत्व बढ़ जाएंगे और यह ज्यादा फायदेमंद होगी।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Tags:
  • home-and-natural-remedies
You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.