>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
होम वोटिंग : बुजुर्ग महिलाएं मायके गईं...पुरुषों की आंखें नहीं कर पा रही काम Friday 17 November 2023 05:07 AM UTC+00 वोटिंग कराने गई टीमों के आ रहे पसीने, बुजुर्गों को समझाना मुश्किल निर्वाचन विभाग की ओर से होम वोटिंग की प्रक्रिया तीसरे दिन भी जारी रही। करीब 1500 लोगों ने अब तक वोट दिए हैं। वोटिंग के लिए घर-घर पहुंच रही टीमों को मतदान करवाने के लिए पसीने आ रहे हैं। बुजुर्ग लोगों की आंखें पूरी तरह काम नहीं कर रही हैं। ऐसे में कुछ जगहों पर बुजुर्गों ने इनकार किया। हालांकि दूसरे दिन जाकर टीमों ने वोटिंग करवाई। यही नहीं कई बुजुर्गों के परिवारीजन बोल रहे हैं कि वह आज वोटिंग नहीं करवा पाएंगे। उसका कारण यही बता रहे हैं कि उनके घर के बुजुर्ग बाहर चले गए या फिर महिला बुजुर्ग मायके आदि गई हैं। टीम को बार-बार वहां जाना पड़ रहा है। बताते हैं कि बुजुर्गों को समझाकर बीएलओ वोट डलवा रहे हैं। तीन दिन से चल रही होम वोटिंग की प्रक्रिया 21 नवंबर तक चलेगी। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि कुछ जगहों पर दिक्कतें आई हैं लेकिन दूसरे दिन टीम पहुंचकर वोट डलवा रही हैं। कोशिश है कि शत-प्रतिशत मतदान हो। तीसरे दिन 345 ने की होम वोटिंग |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
