>>: बोतल में पेट्रोल भरकर आया और दुकान में लगा दी आग

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

भणियाणा क्षेत्र के रातडिय़ा गांव में एक व्यक्ति ने इलेक्ट्रिक की दुकान में आग लगा दी। घटना से गुस्साए के बाद ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही सड़क पर जाम भी लगाया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाइश के बाद मामला शांत करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार रातडिय़ा गांव में सेतरावा-भणियाणा मार्ग के किनारे हरखाराम पुत्र राणाराम जाट की इलेक्ट्रिक सामान की दुकान स्थित है। बुधवार को दोपहर बाद एक व्यक्ति एक बोतल में पेट्रोल भरकर लेकर आया और उसकी दुकान में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जिससे उसकी दुकान में काउंटर पर रखा सामान धूं-धूं कर जलने लगा। दुकानदार के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ौसी दुकानदार व ग्रामीण एकत्रित हुए और पानी व रेत डालकर आग पर तत्काल काबू कर लिया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग से दुकान में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया।

बाजार करवाए बंद, जाम लगाकर किया प्रदर्शन

घटना की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने घटना को लेकर रोष जताते हुए सेतरावा-भणियाणा मार्ग पर जाम लगा दिया और विरोध प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने यहां जमकर नारेबाजी की और रोष जताते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही रातडिय़ा गांव में बाजार भी बंद करवा दिए गए। अधिकांश व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दी और विरोध प्रदर्शन करने लगे। करीब एक घंटे तक ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर भणियाणा थाने से सहायक उपनिरीक्षक धन्नाराम विश्नोई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश कर जाम खुलवाया। इसके बाद व्यापारियों ने अपनी दुकानें भी खोल दी।

पुलिस को सौंपी रिपोर्ट, जांच शुरू

रातडिय़ा निवासी हरखाराम पुत्र राणाराम जाट ने पुलिस में रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसकी गांव के चौराहे पर इलेक्ट्रिक सामान बेचने व ठीक करने की दुकान स्थित है। बुधवार को वह अपनी दुकान में काम कर रहा था। इस दौरान शिवनाथसिंहनगर निवासी खंगारसिंह पुत्र पन्नेसिंह एक बोतल में पेट्रोल लेकर आया और दुकान के काउंटर, सामान, उसकी कुर्सी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जिससे उसकी दुकान में आग लग गई और सामान जल गया। खंगारसिंह उसे जलाने की नियत से आया था और उस पर पेट्रोल डालने का प्रयास किया, लेकिन वह पीछे खिसक गया। जिससे वह बच गया। पास स्थित नपाराम मेघवाल व अजूखां की सब्जी की दुकान ने भी आग पकड़ ली। जिससे सब्जी व बोरियां जल गई। जिससे उन्हें भी नुकसान हुआ है। उसने व अन्य दुकानदारों ने तत्काल आग पर काबू कर लिया। खंगारसिंह आग लगाने के बाद अपनी मोटरसाइकिल लेकर पदरोड़ा रोड की तरफ भाग गया।

मतदान के दौरान हुई थी रंजिश

उसने रिपोर्ट में बताया कि विधानसभा चुनाव के मतदान के दौरान रातियानाडा मतदान केन्द्र पर वह कांग्रेस का एजेंट था। उसी दौरान ख्ंागारसिंह का काकाई भाई फर्जी वोट डालने आया था। जिसे उसने मना कर दिया। उसी रंजिश के कारण खंगारसिंह ने उसकी दुकान में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई है। आग से करीब 25-30 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। यदि वह सतर्क नहीं रहता तो वह भी जल सकता था। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.