>>: क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत करवाई, अधिकारियों ने लिया जायजा

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत करवाई, अधिकारियों ने लिया जायजा
लबान. क्षेत्र में माखिदा गांव के पास रविवार रात को चंम्बल की केशवरायपाटन ब्रांच की टूटी नहर में सोमवार रात को दुबारा रिसाव शुरू होने से सीएडी के उच्च स्तर के अधिकारीयो ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और क्षतिग्रस्त हुई दीवार की दुबारा मरम्मत करवाई।

जानकारी के अनुसार सोमवार को सीएडी के अधीक्षण अभियंता हेरतलाल मीणा केशवरायपाटन खण्ड के अधिशासी अभियन्ता देवेंद्र अग्निहोत्री सहायक अभियंता कन्हैयालाल मीणा कनिष्ठ अभियंता विकास जैन व विष्णु सैनी के साथ मौके पर पहुंचे ओर नहर का जायजा लिया साथ ही मौके पर मौजूद रह कर पूर्व क्षतिग्रस्त हुई दीवार पर ही दुबारा रिसाव शुरू होने से मरम्मत करवाई। गोहाटा हैंड से नहर का निरीक्षण करते हुए माखिदा नाले तक नहर में लगे तो ओहड़ो व जगह-जगह फंसे झाड़ झंगाड को हटवाया ताकि नहर में पानी का भराव होकर ओवरफ्लो नहीं हो और निर्बाध गति से जलप्रवाह आगे बढ़ सके। वही अधिकारी ने नहर पर ओवरफ्लो की सम्भावित अन्य जगहों पर भी जेसीबी मशीन से मिट्टी डलवाई।

इस दौरान नहर अध्यक्ष रामेश्वर मीणा व वाटर मास्टर सुरेश बैरागी ने नहर पर नियमित गश्त की मांग की ताकि नहर में ओढ़े लगा कर पानी लेने की वजह से ऑवरफ्लो होकर खेतों में नहीं भरे गौरतलब है कि रविवार रात को नहर टूटने से क्षेत्र के सत्तर बीघा खेतों में जलमग्न होने से फसल नष्ट हो गई थी जिसकी निकासी माखिदा रोड पर अवरुद्ध नाले को खुलवा कर निकासी करवाई।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.