>>: एम्स के ICU में भर्ती हैं विधायक सूर्यकांता व्यास, हालत स्थिर, कल रात मिलने पहुंचे थे CM गहलोत

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

भारतीय जनता पार्टी की वयोवृद्ध नेता और सूरसागर से विधायक सूर्यकांता व्यास अभी जोधपुर के एम्स में भर्ती हैं। सूर्यकांता व्यास को घबराहट और बेचैनी के चलते पहले मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। किडनी और हार्ट की समस्या के चलते उनका डायलिसिस भी किया गया था। इसके बाद उन्हें एम्स रेफर कर दिया, जहां वे आईसीयू में भर्ती हैं। उनके बेटे शिवकुमार व्यास ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है। इससे पहले शुक्रवार देर रात अशाेक गहलोत ने हॉस्पिटल पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम पूछी। हालांकि देर रात सोशल मीडिया पर उनके निधन की अफवाह भी फैली, जिसका उनके बेटे ने खंडन किया।

आपको बता दें कि इस बार भाजपा ने सूरसागर विधानसभा सीट से सूर्यकांता व्यास का टिकट काट दिया। उनकी जगह पार्टी ने देवेंद्र जोशी को टिकट दिया। कांग्रेस ने इस सीट से शाहजाद खान को टिकट दिया। इससे पहले जब सूर्यकांता व्यास का टिकट कटा तो देर रात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उनसे मिलने पहुंचे, जिसके बाद सियासी हलचल तेज हो गई थी। हालांकि व्यास ने कहा था कि मुझे कांग्रेस टिकट के बदले उम्मेद भवन भी दे तो भी मैं कांग्रेस में नहीं जा सकती।

जोधपुर की सूरसागर विधानसभा सीट की बात करें तो पिछले 15 सालों से ये सीट भाजपा के कब्जे में है। 2018 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की महिला और वयोवृद्ध उम्मीदवार सूर्यकांता व्यास 'जीजी' ने कांग्रेस के अयूब खान को हराकर जीत हासिल की थी। वो ही यहां से मौजूदा विधायक हैं। साल 2008 में भाजपा ने यहां से सूर्यकांता व्यास को टिकट दिया था। व्यास ने कांग्रेस के सईद अंसारी को 5497 मतो से शिकस्त दी। बीजेपी की सूर्यकांता व्यास को 49154 और कांग्रेस के सईद अंसारी को 43657 वोट मिले थे। साल 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी विधायक सूर्यकांता व्यास ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस के जैफू खान को 20328 मतों से हराया। बीजेपी की सूर्यकांता व्यास को 78172 और कांग्रेस के जैफू खान को 57844 वोट मिले थे। वहीं 2018 के चुनाव में एक बार फिर सूर्यकांता व्यास की जीत हुई। उन्हें 86,222 तो वहीं कांग्रेस को प्रो. अयूब खान को 81222 वोट मिले थे।

यह भी पढ़ें- राजस्थान चुनाव 2023: कांग्रेस मुझे टिकट के बदले उम्मेद भवन दे तो भी मैं न जाऊं - सूर्यकांता व्यास

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.