>>: assembly election 2023 : मतदान शुरू होते ही अचानक बिगड़ी कार्मिक की तबीयत, उसके बाद क्या हुआ, जानिए पूरी खबर...

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

पोकरण.
पोकरण विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को सुबह विधानसभा चुनाव के तहत मतदान शुरू हुआ। कुछ जगहों पर ईवीएम मशीनें खराब होने तो कुछ जगह कार्मिक की तबीयत बिगड़ जाने से मतदान में देरी भी हुई।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर शनिवार को सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। इस दौरान पोकरण क्षेत्र के चाचा व नाचना क्षेत्र के देवड़ों की ढाणी की ढाणी स्थित मतदान केन्द्रों में अचानक ईवीएम मशीनों में खराब आ गई। जिसके कारण एकबारगी मतदान रुक गया। हालांकि दोनों जगहों पर सुबह साढ़े 5 बजे तक मॉकपॉल किया गया तो मशीनें सही थी। मतदान शुरू होने के साथ ही मशीनें खराब हो गई। जिसके कारण मतदान रोका गया। करीब आधे घंटे बाद नई मशीनें उपलब्ध करवाई गई और मतदान शुरू किया गया।
इसी प्रकार पोकरण क्षेत्र के पाउपाडिया व चाचा गांव में स्थित मतदान केन्द्रों में कार्यरत एक-एक मतदान अधिकारी की तबीयत बिगड़ गई। पाउपाडिया में कार्यरत कार्मिक को चक्कर आ गया और वह गश खाकर गिर पड़ा। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। चाचा गांव में कार्यरत मतदान कार्मिक को बुखार आ गया। जिसके बाद दोनों जगहों पर अन्य कार्मिकों को भिजवाया गया। हालांकि इस दौरान मतदान कार्य प्रभावित नहीं हुआ।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.