>>: Digest for November 26, 2023

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

Table of Contents

विधानसभा चुनाव के तहत शनिवार को मतदान दिवस को लेकर पोलिंग बूथों पर सुबह से ही लंबी कतारें दिखने को मिली। पाली जिले की छह विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की आवाजाही देखने को मिली, फिर चाहें गांव हो या शहर। अधिकांश बूथ पर मतदाता वोट डालने के लिए पहुंचे। बताते चलें जिले की छह विधानसभाओं में कुल 1682 मतदान बूथ बनाए गए हैं। जहां पर मतदान जारी है।

जिले में सुबह 9 बजे तक 8.34 प्रतिशत मतदान
पाली जिले में सुबह 9 बजे तक 8.34 प्रतिशत मतदान हुआ है। अभी तक सबसे कम मतदान बाली विधानसभा क्षेत्र में 5.02 प्रतिशत रहा है। वही सबसे अधिक मतदान 9.48 प्रतिशत जैतारण विधानसभा क्षेत्र में रहा। इधर, सुबह बाली विधानसभा क्षेत्र में दादई गांव और सादड़ी के एक पोलिंग बूथ पर मशीन खराब होने के कारण मतदान शुरू नहीं हो सका है।

लोगों में दिखा उत्साह
सुमेरपुर विधानसभा चुनाव को लेकर सवेरे 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। सुमेरपुर में 75 बूथ संवेदनशील है। जहां पर ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में काफी उत्साह नजर आया। सवेरे से ही मतदान बूथो पर महिलाओं व पुरुषों की लंबी कतार नजर आई। इस बार विधानसभा चुनाव में युवा मतदाता व प्रवासियों में भी काफी उत्साह नजर आया। जहां पर प्रवासी भी ट्रेनों सहित अन्य वाहनों से मतदान देने के लिए पहुंचे है।

जानें किस विधानसभा में सुबह 9 बजे तक कितना हुआ मतदान
पाली जिले में 8.34 प्रतिशत मतदान
जैतारण 9.48 प्रतिशत,
सोजत 8.82 प्रतिशत
पाली 9.32 प्रतिशत
मारवाड़ जंक्शन 8.34 प्रतिशत
बाली 5.02 प्रतिशत,
सुमेरपुर में 9.05 प्रतिशत मतदान

पाली जिले में सुबह 9 बजे तक 8.34 प्रतिशत मतदान हुआ है। अभी तक सबसे कम मतदान जैतारण विधानसभा क्षेत्र में 5.02 प्रतिशत रहा है। वही सबसे अधिक मतदान 9.48 प्रतिशत जैतारण विधानसभा क्षेत्र में रहा।
जिले की सभी छह विधानसभाओं में सुबह से मतदान को लेकर लोगों व युवाओं में उत्साह रहा। पोलिंग बूथों पर सुबह से ही लंबी कतारें दिखने को मिली। बताते चलें जिले की छह विधानसभाओं में कुल 1682 मतदान बूथ बनाए गए हैं। जहां पर मतदान जारी है।

सोजत. सोजत विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्रभर में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में उत्साह का माहौल है। सवेरे से ही मतदान बूथो पर महिलाओं व पुरुषों की लंबी कतारे लग गई। मतदाता विभिन्न वाहनों से मतदान देने के लिए पहुंचे। नम्बर एक स्कूल बूथ 14 पर मतदान बूथ पर मतदाताओं की कतारे नजर आई।

निमाज. विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में उत्साह का माहौल है। सवेरे से ही मतदान बूथो पर महिलाओं व पुरुषों की लंबी कतारे लग गई। मतदाता विभिन्न वाहनों से मतदान देने के लिए पहुंचे। भाग संख्या 168 आदर्श मतदान बूथ पर लंबी लाइने नजर आई।

सुमेरपुर. विधानसभा क्षेत्र में 7 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया। एसडीम हरिसिंह देवल ने बताया कि सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में 9 बजे तक 9.05 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान बूथों पर प्रशासन की ओर से पूरी तरह से व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। इस दौरान सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न बूथों का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना ने निरीक्षण किया।

जानिए किस विधानसभा में सुबह 9 बजे तक कितना हुआ मतदान
जैतारण 9.48 प्रतिशत
सोजत 8.82 प्रतिशत
पाली 9.32 प्रतिशत
मारवाड़ जंक्शन 8.34 प्रतिशत
बाली 5.02 प्रतिशत
सुमेरपुर में 9.05 प्रतिशत मतदान
पाली जिले में कुल 8.34 प्रतिशत मतदान

Rajasthan Election 2023 Live Update : पाली शहर में सुबह 11 बजे तक 23.61 फीसदी मतदान हुआ तो बाली विधानसभा क्षेत्र में 21.49 फीसदी मतदान हुआ। इसी तरह जैतारण में 22.61 प्रतिशत, मारवाड़ जंक्शन में 22.37, सोजत में 23.55 प्रतिशत तथा सुमेरपुर में 22.67 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह 9 बजे तक पाली जिले में कुल 8.34 प्रतिशत मतदान हुआ था। जिसमें जैतारण में 9.48 प्रतिशत, सोजत में 8.82, प्रतिशत, पाली में 9.32 प्रतिशत, मारवाड़ जंक्शन में 8.34 प्रतिशत, बाली में 5.02 प्रतिशत तथा सुमेरपुर में 9.05 प्रतिशत मतदान हुआ था। फिलहाल 1682 मतदान केन्द्रों पर मतदान जारी है। इस बार पहली बार वोटिंग देने वाले मतदाता उत्साह से लबरेज हैं।

Rajasthan Election 2023 Live Update : बता दें राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आज 25 नवम्बर को 200 सीटों में से 199 सीटों पर वोटिंग जारी है। सुबह 9 बजे तक राजस्थान विधानसभा के लिए 9.77 फीसदी मतदान किया गया है। वही सुबह 11 बजे तक 24.74 फीसदी मतदान राजस्थान विधानसभा के लिए किया गया। मतदान शाम छह बजे तक होगा। मतगणना 3 दिसंबर को होगी। राजस्थान विधानसभा चुनाव रिजल्ट 3 दिसम्बर को आएगा।

Rajasthan Election 2023 Live Update : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आज से वोटिंग जारी है। इस बार पहली बार वोटिंग देने वाले मतदाता उत्साह से लबरेज हैं। पाली विधानसभा के प्रत्याशियों ने तरह-तरह की मनोकामनाएं कर परिवार के साथ मतदान केन्द्र पर वोट डालने के लिए पहुंचे। वही कई केंद्रों पर युवा वोट देने के उत्साह की वजह से छह बजे से ही मतदान केंद्रों पर पहुंच गए।

सुबह वोटिंग शुरू होने पर सबसे पहले अपने वोट को डाला। इसके बाद अपने दोस्तों और अभिभावकों अपनी वोट डालने की सूचना दी। पहली बार वोट डालने खुशी चेहरे पर साफ-साफ दिख रही थी। इसके बाद पहली बार मतदान की अपनी यादों को संजोकर रखने के लिए युवाओं ने मतदाता केंद्रों पर बने सेल्फी प्वाइंट पर अपनी सेल्फी खींची। इस सेल्फी को अपने दोस्त के बीच शेयर करने की होड़ थी।

Rajasthan Election 2023 Live Update : जानिए किस विधानसभा में सुबह 11 बजे तक कितना हुआ मतदान
पाली जिले में 22.66 फीसदी मतदान
बाली - 21.49 प्रतिशत
जैतारण - 22.61 प्रतिशत
मारवाड़ जंक्शन - 22.37
पाली- 23.61प्रतिशत
सोजत - 23.55 प्रतिशत
सुमेरपुर - 22.67 प्रतिशत

सुबह 9 बजे तक ये हुआ था मतदान
जैतारण 9.48 प्रतिशत
सोजत 8.82 प्रतिशत
पाली 9.32 प्रतिशत
मारवाड़ जंक्शन 8.34 प्रतिशत
बाली 5.02 प्रतिशत
सुमेरपुर में 9.05 प्रतिशत मतदान
पाली जिले में कुल 8.34 प्रतिशत मतदान

death of polling agent : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में पाली के सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के मणिहारी गांव के एक बूथ पर सुबह एक पोलिंग एजेंट की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का शव बांगड अस्पताल मोर्चरी में रखवाया है।

जानकारी के अनुसार पाली जिले के सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के मणिहारी गांव में बनाए गए बूथ पर भाजपा के पोलिंग एंजेट शांतिलाल राजपुरोहित (65) को नियुक्त किया था। बूथ पर सवेरे उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बूथ केंद्र पर ही गिर गए। 

उन्हें तुरंत पाली के बांगड़ अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। जहांं पर चिकित्सक ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने हार्ट अटैक से मौत होना बताया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी की रखवाया है।

Rajasthan Election 2023 Live Update : प्रदेश के विधानसभा चुनाव के तहत मतदान शुरू हुए छह घंटे बीत गए हैं। छह घंटे बाद मतदान प्रतिशत के आंकड़े सामने आने के बाद वोटिंग को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। बताते चलें कि इन छह घंटों में पाली की छह विधानसभा में 36.75 फीसदी से अधिक की वोटिंग हुई है। इसमें सभी में सबसे अधिक मतदान पाली शहर में हुआ है।

इधर, पाली जिले आज मतदान के दिन लोगों के कई रंग देखने को मिले। लोगों में मतदान को लेकर अलग ही खुमार नजर आया। युवाओं के साथ बुजुर्ग भी मतदान करने पहुंचे। मतदान केन्द्रो पर जिला निर्वाचन विभाग की ओर से सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया, जहां सेल्फी लेने के लिए लोगों में होड़ सी लगी। पहली बार वोट देने पहुंचे युवाओं को जिला निर्वाचन विभाग की ओर से प्रमाण पत्र दिए गए।

पाली संभाग में दोपहर एक बजे तक मतदान

पाली जिले में 36.75 फीसदी मतदान
बाली - 36.16 प्रतिशत
जैतारण - 37.28 प्रतिशत
मारवाड़ जंक्शन - 35.02
पाली- 38.18 प्रतिशत
सोजत - 38.01 प्रतिशत
सुमेरपुर - 36.21 प्रतिशत

पाली जिले में सुबह 11 बजे तक ये हुआ मतदान
पाली जिले में 22.66 फीसदी मतदान
बाली - 21.49 प्रतिशत
जैतारण - 22.61 प्रतिशत
मारवाड़ जंक्शन - 22.37
पाली- 23.61प्रतिशत
सोजत - 23.55 प्रतिशत
सुमेरपुर - 22.67 प्रतिशत

पाली जिले में सुबह 9 बजे तक ये हुआ था मतदान
जैतारण 9.48 प्रतिशत
सोजत 8.82 प्रतिशत
पाली 9.32 प्रतिशत
मारवाड़ जंक्शन 8.34 प्रतिशत
बाली 5.02 प्रतिशत
सुमेरपुर में 9.05 प्रतिशत मतदान
पाली जिले में कुल 8.34 प्रतिशत मतदान

सिरोही जिले में 39.24 फीसदी मतदान
पिंडवाडा - 36.84 प्रतिशत
रेवदर - 41.43 प्रतिशत
सिरोही - 39.01 प्रतिशत

जालोर जिले में 38.04 फीसदी मतदान
आहोर - 37.48 प्रतिशत
भीनमाल - 34.92 प्रतिशत
जालोर - 34.28 प्रतिशत
रानीवाडा - 42.60 प्रतिशत
सांचौर - 41.08 प्रतिशत

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.