>>: Digest for November 26, 2023

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

Table of Contents

नागौर. राजस्थान की 16वीं विधानसभा के लिए शनिवार को मतदान हुआ। नागौर जिले में सुबह से ही मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह बना हुआ था। जिले की दस विधानसभा सीटों नागौर, जायल, खींवसर, मेड़ता, डेगाना, डीडवाना, मकराना, परबतसर, नावां, लाडनूं के लिए मतदान हुआ। सर्दी के बावजूद लोग जल्दी ही मतदान केन्द्रों पर जाकर वोट करने के लिए कतारों में लग गए। निर्वाचन आयोग ने भी इस बार शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के विभिन्न जतन किए। इसी का असर था कि लोग पहले नहीं जलपान सबसे पहले मतदान करने के उद्देश्य को लेकर मतदान केन्द्रों पर पहुंच गए और मतदान किया तथा लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित किया। हांलाकि सुबह मतदान की गति थोडी धीमी थी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू होगई।
मतदान को लेकर फर्स्ट वोट, युवाओं और महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। नावां में आदर्श मतदान केंद्र 190 पर प्रथम मतदाताओं को किए पौधे वितरण। इसके साथ ही सभी 247 बूथों पर प्रथम 5 मतदाताओं को 1235 पेड़ पौधे वितरण किए तथा कुछ वहीं बूथ पर लगवाएं गए।डीडवाना में सुबह 9 बजे तक कुल 7.94 प्रतिशत मतदान हो चुका था।

लोकतंत्र के इस उत्सव को लेकर ग्रामीण इलाकों में काफी उत्साह रहा। महिलाएं समूह में गीत गाती हुई वोट डालने के लिए मतदान केन्द्र पर पहुंची।

नागौर. जिले की दस विधानसभा सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। मतदान को लेकर इस बार मतदाताओं में जागरुकता नजर आई। अलसुबह करीब साढ़े छह बजे से ही मतदेय स्थलों पर मतदाताओं की लाइन लग गई थी। सुबह नौ बजे तक तक तकरीबन नौ प्रतिशत तक मतदान हो चुका था। डीडवाना, मकराना, मेड़ता, परबतसर, जायल, नावां आदि विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों में सुबह से मतदाताओं की कतारें लगी रही। मतेदय स्थलों पर चुनाव की ओर से छाया, पानी के साथ दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर की भी व्यस्थाएं की गई थी। इनकी मदद के लिए स्काउट्स भी लगे हुए नजर आए। यह बीमारों को मतदेय केन्द्र तक पहुंचाने में सहायता करने में लगे रहे। नागौर के मिर्धा महाविद्यालय, खत्रीपुरा, राठौड़ी कुआं, कांकरिया विद्यालय, संत बलरामदास विद्यालय आदि केन्द्रों में मतदाताओं की भीड़ लगी रही। हालांकि कुछ केन्द्रों में सर्दी के चलते मतदाताओं की संख्या कम जरूर रही, लेकिन आठ बजे के बाद केन्द्रों पर मतदाताओं की फिर से लंबी लाइन लगी नजर आई। सर्दी कम होने के साथ यह भीड़ और ज्यादा बढ़ती रही। नागौर जिले में कुल 2521 बूथों पर सुरक्षा कर्मी चाक-चौबंद नजर आए। इनमें से 1262 मतदान केंद्रों पर विशेष सुरक्षा के इंतजाम रहे। 280 बूथ पर वीडियोग्राफी हो रही थी। 2510 दिव्यांग बूथों पर भी स्थिति शांतिपूर्वक मतदान होता नजर आया।
कई बूथ सीधा कंट्रोलरूम से जुड़े
इस बार विधानसभा क्षेत्र के 50 प्रतिशत बूथ सीधे वेबकास्टिंग से जोड़े गए हैं यानी वहां का सीधा प्रसारण कलेक्टर, एसपी और कंट्रोल रूम में दिखाई दे रहा था। मतदान को लेकनिर्दलियों में नहींर स्थानीय पुलिस के अलावा बीएसएफ के जवान, क्यूआरटी, स्पेशल आम्र्ड फोर्स, आरएसी के जवान तैनात किए गए हैं।

निर्दलियों में नहीं नजर आया उत्साह
नागौर विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थलों के पास केवल दो प्रमुख दलों के कार्यकर्ता ही पर्चियां बनाते नजर आए। र्निदलीय प्रत्याशी के के समर्थक कहीं नजर नहीं आए।मतदान केन्द्रों के बाहर मतदाताओं से भी इन्हीं दलों के कार्यकर्ता व पदाधिकारी अपने समर्थन में मतदान करने के लिए आग्रह करते नजर आए।
मतदाताओं में रहा उत्साह
जिले दस विधानसभा सीटों पर कुल 81 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सबसे कम उम्मीदवार लाडनू विधानसभा के हैं, जबकि सबसे ज्यादा उम्मीदवार डेगाना विधानसभा सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कुल निर्दलीय प्रत्याशियों की संख्या तो 26 है लेकिन डीडवाना विधानसभा को छोडकऱ अन्य जगहों पर निर्दलीयों के समर्थकों में कोई विशेष उत्साह नजर नहीं आया।
एक नजर इस पर
जिले में कुल मतदाताओं की संख्या- 2684753
जिले में पुरुष मतदाताओं की संख्या-1388468
जिले में महिला मतदाताओं की कुल संख्या-1296270
विधानसभा क्षेत्रों में सुबह नौ बजे तक यह रहा मतदान का औसत
लाडनू-7.83
डीडवाना-7.94
जायल-7.54
नागौर-9.15
खींवसर-9.29
मेड़ता-7.08
डेगाना-10.01
मकराना-9.68
परबतसर-10.71
नावां-9.8 प्रतिशत रहा

नागौर. जिले की दस विधानसभा सीटों में शनिवार को हुए मतदान में सुबह 11 बजे तक मतदाताओं का सर्वाधिक औसत परबतसर में 25.83 प्रतिशत रहा, जबकि मकराना दूसरे एवं लाडनू तीसरे नंबर पर रहा। अन्य जगहों पर तकरीबन 21 से 22 प्रतिशत तक मतदान का औसत रहा। मतदेय स्थलों पर हालांकि ज्यादातर केन्द्रों पर इस बार गत वर्ष की अपेक्षा अब तक मतदाता ज्यादा ही नजर आए। कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुए मतदान में जिले की 10 विधानसभा सीटों में से अब तक किसी भी जगह पर किसी अप्रिय स्थिति की सूचना नहीं मिली है। अलसुबह जहां पुरुष मतदाताओं की संख्या ज्यादा रही, बाद में धूप निकली तो महिला मतदाताओं की संख्या भी कम नहीं रही। मतदान केन्द्रों के बाहर पर्चियां बना रहे प्रमुख दलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने-अपने दलों के समर्थन में मतदान करने के लिए मनुहार करने में लगे रहे।
सुबह 11 बजे तक जिले की दस विधानसभा सीटों पर मतदान का यह रहा औसत
लाडनू-23.66
डीडवाना-22.03
जायल-22.3
नागौर-22.47
खींवसर-22.4
मेड़ता-21.21
डेगाना-20.54
मकराना-24.6
परबतसर-25.83
नावां-23.4 प्रतिशत रहा

नागौर. विधानसभा चुनाव के लिए मतदान करने के लिए उम्मीदवारों ने भी इंतजार नहीं किया। अपने निर्धारित मतदान केन्द्रों पर मतदान करने पहुंचे। कोई अकेला ही पहुंचा तो किसी ने परिवार सहित जाकर मतदान किया। मतदान करने के बाद वहां मौजूद लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित किया तथा मतदान की स्थिति आदि के बार में जानकारी ली।
जायल से कांग्रेस प्रत्याशी मंजु मेघवाल, डेगाना के भाजपा प्रत्याशी अजयसिंह किलक, मकराना से कांग्रेस प्रत्याशी जाकिर हुौन गैसावत, मेडता से भाजपा प्रत्याशी लक्क्ष्मण कलरू, डीडवाना से निर्दलीय प्रत्याशी युनूस खान व नावां से कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र चौधरी ने सुबह दस बजे से पहले पहुंचकर मतदान किया।

महेन्द्र चौधरी ने अपने गांव महाराजपुरा के मतदान केन्द्र पर पत्नी पूर्व जिला प्रमुख सुनीता चौधरी व बच्चों के साथ लोकतंत्र के महायज्ञ में मतदान की आहुति दी। मंजु मेघवाल ने जायल में मतदान किया। वहीं लक्क्ष्मण कलरू ने मेड़ता तहसील के कलरू गांव व अजयसिंह किलक ने डेगाना तहसील के पुन्दलौता गांव में मतदान किया। मकराना से कांग्रेस प्रत्याशी
हुसैन गैसावत ने मकराना के सनराइज स्कूल मतदान केन्द्र पर वोट डाला। जबकि डीडवाना से निर्दलीय प्रत्याशी युनूस खान ने गौतम भवन मतदान केन्द्र पर मतदान किया। वहीं कांग्रेस के चेतन डूडी ने अपने गांव मंडूकरा में मतदान किया।

नागौर. विधानसभा चुनाव के लिए मतदान करने को लेकर जबरदस्त उत्साह रहा। सुबह 11 बजे बाद धीरे-धीरे मतदान गति पकड़ने लगा। नागौर जिले की दसों विधानसभा सीटों पर दोपहर एक बजे तक कुल 38.26 प्रतिशत मतदान हो चुका था। दिव्यांग, बुजुर्ग व महिलाएं भी इसबार मतदान करने में आगे रहे। युवा मतदाताओं को वोट करने के लिए प्रेरित करते रहे। दोपहर तक मतदान शांतिपूर्वक जारी रहा। कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं थी। मतदान केन्द्रों पर माकूल सुरक्षा बंदोबस्त रहे। कई युवा बारात से पहले लोकतंत्र के उत्सव में दूल्हे की ड्रेस में मतदान करने पहुंचे

मतदान की यह रही स्थिति
नागौर सुबह 9 बजे तक मतदान
लाडनू-7.83
डीडवाना-7.94
जायल-7.54
नागौर-9.15
खींवसर-9.29
मेड़ता-7.08
डेगाना-10.01
मकराना-9.68
परबतसर-10.71
नावां-9.8 प्रतिशत रहा

नागौर सुबह 11 बजे तक मतदान
लाडनू-23.66
डीडवाना-22.3
जायल-22.3
नागौर-22.47
खींवसर-22.4
मेड़ता-21.21
डेगाना-20.54
मकराना-24.6
परबतसर-25.83
नावां-23.4


नागौर सुबह 01 बजे तक मतदान
लाडनूं- 38.64
डीडवाना-36.64
जायल- 37.27
नागौर-38.39
खींवसर-37.15
मेड़ता-31.24
डेगाना-40.23
मकराना-40.09
परबतसर-41.82
नावां-40.02 प्रतिशत रहा

नागौर. विधानसभा चुनाव के लिए मतदान करने को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह रहा। अपराह्न बाद मतदान तेज गति से होने लगा। शाम पांच बजे तक नागौर जिले की दसों विधानसभा सीटों पर कुल 66.25 प्रतिशत मतदान हो चुका था। युवा वोटरों के साथ कुछ स्थानों पर तीन-चार पीढि़यों ने एक साथ जाकर मतदान किया और लोकतंत्र के पर्व की खुशी मनाई। वोट डालने में निशक्तजन भी पीछे नहीं रहे। स्काउड-गाइड के स्वयंसेवकों ने बुजर्गों व निशक्तों को मतदान करने सहयोग किया। कुछ स्थानों पर फर्जी मतदान को लेकर राजनीतिक दलों के समर्थक आपस में उलझ गए। जिन्हे पुलिस बल ने शांत करवाया।


मतदान की यह रही स्थिति
नागौर सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत
लाडनू-7.83
डीडवाना-7.94
जायल-7.54
नागौर-9.15
खींवसर-9.29
मेड़ता-7.08
डेगाना-10.01
मकराना-9.68
परबतसर-10.71
नावां-9.8 प्रतिशत रहा

नागौर सुबह 11 बजे तक मतदान प्रतिशत
लाडनू-23.66
डीडवाना-22.3
जायल-22.3
नागौर-22.47
खींवसर-22.4
मेड़ता-21.21
डेगाना-20.54
मकराना-24.6
परबतसर-25.83
नावां-23.4


नागौर सुबह 01 बजे तक मतदान प्रतिशत
लाडनूं- 38.64
डीडवाना-36.64
जायल- 37.27
नागौर-38.39
खींवसर-37.15
मेड़ता-31.24
डेगाना-40.23
मकराना-40.09
परबतसर-41.82
नावां-40.02 प्रतिशत रहा

नागौर सुबह 03 बजे तक मतदान प्रतिशत
जायल 52.52
नागौर 53.04
लाडनूं 53.18
डीडवाना 53.31
खींवसर 53.20
मेड़ता 51.62
डेगाना 55.80
मकराना 55.30
परबतसर 57.66
नावां 57.26

नागौर सुबह 05 बजे तक मतदान प्रतिशत
जायल -64.3
नागौर -64.46
लाडनूं -65.87
डीडवाना -66.91
खींवसर -67.3
मेड़ता- 64.19
डेगाना -67.33
मकराना 68.12
परबतसर - 70.9 0
नावां - 62.10

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.